×

सिलेंडर-पटाखों में विस्फोट से गिरा मकान, महिलाएं-बच्चे सहित 6 की मौत

Admin
Published on: 16 Feb 2016 12:19 PM GMT
सिलेंडर-पटाखों में विस्फोट से गिरा मकान, महिलाएं-बच्चे सहित 6 की मौत
X

बिजनौर: चांदपुर थाना क्षेत्र में मकान में सिलेंडर फटने और आतिशबाजी की दुकान में आग लगने से एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस ने मलबे से शवों को निकाला।

-मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

-बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और स्थानीय लोग देर शाम तक बचाव कार्य में जुटे रहे।

बचाव कार्य में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जुटे रहे सिलेंडर फटने की वजह से हुआ हादसा

कैसे हुआ हादसा?

-सुबह खाना बनाते समय एक मकान में सिलेंडर फट गया।

-मकान में पटाखे बनाने का भी काम होता था। आग लगते ही इनमें भी विस्फोट हो गया।

-जोरदार धमाके की वजह से लेंटर सहित पूरा मकान गिर पड़ा।

मोर्चरी में पड़े शव मोर्चरी में पड़े शव

Admin

Admin

Next Story