×

अमेरिका : फ्लोरिडा के नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 की मौत, 17 घायल

By
Published on: 25 July 2016 8:56 AM GMT
अमेरिका : फ्लोरिडा के नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 की मौत, 17 घायल
X

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा शहर की एक नाइट क्लब में गोलीबारी की खबर है। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। खबरों के मुताबिक, फ्लोरिडा के फोर्ट मेयर्स के नाइट क्लब 'ब्लू' में हमलावर घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। घटना रात करीब एक बजे की है।

स्थानीय पुलिस ने घटना में अब तक 17 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद पुलिस ने क्लब को घेर लिया। ज्ञात हो कि फ्लोरिडा में बीते महीने एक गे नाइट क्लब में हमला हुआ था, जिसमें करीब 50 लोग मारे गए थे।

Next Story