×

गिरिराज- वो मक्का-मदीना जाएंगे, हम क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनाएंगे?

aman
By aman
Published on: 25 Feb 2018 11:30 AM GMT
गिरिराज- वो मक्का-मदीना जाएंगे, हम क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनाएंगे?
X
अयोध्या मंदिर: गिरिराज- अब सुन्नी भाई भी आगे आएं,..आप भी राम के ही वंशज

मथुरा: केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह रविवार (25 फरवरी) को वृन्दावन पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या में मंदिर मसले पर कहा, मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं। लेकिन शिया संगठन की तरह सुन्नी भाई भी आगे आएं। साथ ही उन्होंने कहा, भारत का कोई भी मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है। कोई विदेशी नहीं है। बल्कि भारत का मुसलमान राम का वंशज है। हमारे पूर्वज एक हैं।'

गिरिराज सिंह ने कहा, 'अयोध्या में मंदिर मसले पर कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा मैं उसका सम्मान करूंगा। उन्होंने कहा, मुस्लिमों में शिया संगठन ने मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। अब सुन्नी भाई से अपील करूंगा कि आप भी मिलजुल साथ चलें।'

भगवान राम आपके भी पूर्वज थे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समाज से कहा, 'भगवान राम आपके भी पूर्वज थे। भारत का कोई भी मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है। कोई विदेशी नहीं है। भारत का मुसलमान राम का वंशज है। हमारे पूर्वज एक हैं। पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हम एक हैं। उन्होंने कहा, राम मंदिर तो भारत में ही बनेगा। ऐसा तो नहीं कि यह पाकिस्तान में बनेगा।'

हम कहां जाएंगे?

गिरिराज सिंह ने कहा, 'वो मक्का-मदीना जाएंगे। हम कहां जाएंगे? क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनाएंगे? ओवैसी जैसे लोग जिनके दिल में जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है। ये देश को तोड़ना चाहते हैं।'

सनातन धर्म में मंत्र विज्ञान है

वृन्दावन में मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि 'आज लोग सवाल उठा रहे हैं कि हरियाणा के सभी स्कूलों में गायत्री मंत्र को लागू कर दिया है। वो मानते हैं कि सनातन धर्म में मंत्र विज्ञान है। मंत्र और विज्ञान का समायोजन जब तक ना हो, तब तक भारत की संस्कृति अधूरी है।'



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story