×

पत्रकार के बाद 24 घंटे में एस्कार्ट कर रहे GRP के जवान का मर्डर

Newstrack
Published on: 14 May 2016 5:56 AM GMT
पत्रकार के बाद 24 घंटे में एस्कार्ट कर रहे GRP के जवान का मर्डर
X

चंदौलीः आदित्य सचदेव के बाद एक पत्रकार की हत्या के 24 घंटे के अंदर बक्सर पैसेंजर में एस्कार्ट कर रहे यूपी के दो जीआरपी जवानों को बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। अज्ञात हमलावरों ने उनकी रायफल लूट ली और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें...बिहार में जंगलराज? आदित्य के बाद अब बीच बाजार पत्रकार का मर्डर

nandlal-grp

सीमा विवाद में अभी तक नहीं हुई FIR

बिहार के बक्सर जीआरपी ने अभी तक सीमा विवाद के चलते FIR दर्ज नहीं किया। शुक्रवार की रात बक्सर पैसेंजर ट्रेन में बिहार के बक्सर जीआरपी थाना क्षेत्र के ढूंढनी गांव के मुगलसराय-पटना रेल रूट पर पवनी-कुम्हारपुर हॉल्ट के पास बदमाशों ने ट्रेन में घटना को अंजाम दिया था।

क्‍या है मामला

-जीआरपी के दो जवान मुगलसराय बक्सर डीएमयू पैसेंजर को एस्कार्ट करते हुए मुगलसराय से बक्सर जा रहे थे।

-शुक्रवार की रात के दस बजे के करीब ट्रेन बिहार के चौसा और बक्सर के बीच पहुंची।

-ट्रेन में सवार हमलावरों ने दोनों सिपाहियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

-इसमें सिपाही अभिषेक सिंह की मौत हो गई और नंदलाल यादव घायल जो गया।

-ट्रेन पवनी हाल्ट स्टेशन पर पहुंची और हमलावर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

-मृत जवान अभिषेक बलिया और घायल नंदलाल यादव आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

-घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय से जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

grp

सब इंस्पेक्टर जीआरपी मुगलसराय राजेश कुमार ने बताया

-कांस्टेबल नंदलाल यादव और अभिषेक सिंह ये दोनों कल शाम को बक्सर पैसेंजर से एस्कोर्ट ड्यूटी में बक्सर जा रहे थे।

-चौसा के पास मिली सूचना के अनुसार कुछ बदमाशों ने गोली मारकर इनकी रायफल लूट ली।

-बक्सर पैसेंजर ट्रेन के एस्कोर्ट के लिए ये लोग गए थे।

-वहां से 3209 को लेकर आना था। ये पता नहीं चल पाया है कि कितने हमलावर थे

-लेकिन सूचना के आधार पर 6 की संख्या थी सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story