×

Missed Call से पटाया लड़का, शादी के लिए घर छोड़ा, पुलिस ने सपना तोड़ा

Admin
Published on: 9 April 2016 6:56 AM GMT
Missed Call से पटाया लड़का, शादी के लिए घर छोड़ा, पुलिस ने सपना तोड़ा
X

बागपतः लड़की की एक मिसकॉल ने लड़के को आशिक बना दिया। मिसकॉल से शुरू हुआ बातों का सिलसिला प्‍यार में बदल गया। इतना ही नहीं दोनों ने इस रिश्‍ते को परवान चढ़ाने के लिए घर छोड़कर भागने का फैसला कर लिया, लेकिन पुलिस से मदद मांगना उनको भारी पड़ गया।

क्‍या है मामला

-मामला देहली के केशवपुरम इलाके का है।

-कुछ दिन पहले एक लड़के के फोन पर लड़की का मिसकॉल आया था।

-इसके बाद दोनों के बीच बात हाेने लगी, बात इतनी बढ़ी कि दाेनों में प्‍यार हो गया।

-अपने प्‍यार को पाने के लिए दोनों घर से भाग गए।

-घरवालों को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्‍होंने दोनों को घर वापस आने के लिए कहा।

प्रेमी जोड़े ने मांगी पुलिस से मदद

-वापस न आने पर घरवालों ने उन्‍हें धमकाना शुरू कर दिया।

-घरवालों से खतरा जानकर दोनों ने पुलिस से मदद लेनी चाही।

- प्रेमी जोड़े पुलिस की मदद मांगने बागपत कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने घरवालों को किया फोन

-लेकिन उल्‍टे पुलिस ने युवक को लॉकअप में बंद कर दोनों के घरवालों को कोतवाली बुला लिया।

-इसके बाद युवक को युवती को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

-साथ ही हवालात में बंद प्रेमी को भी उनके घरवालों को सौंप दिया।

Admin

Admin

Next Story