×

मोदी मंत्रिमंडल: स्मृति से छिनी HRD मिनिस्ट्री, जानें किसे क्या मिला

By
Published on: 5 July 2016 4:19 PM GMT
मोदी मंत्रिमंडल: स्मृति से छिनी HRD मिनिस्ट्री, जानें किसे क्या मिला
X

अऩुराग शुक्ला

नई दिल्ली: मोदी सरकार का चेहरा बदल गया है। मंगलवार को हुए मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में मोदी ने अपनी सरकार की 'सारे के सारे बदल डालूंगा' के तर्ज पर कई बड़े मंत्रालयों में फेरबदल किया है। सबसे बड़े बदलाव के तौर पर स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्रालय का छीना जाना देखा जा रहा है। वहीं, अरुण जेटली से सूचना प्रसारण मंत्रालय ले लिया गया है।

स्मृति ईरानी से छिना शिक्षा मंत्रालय

मोदी सरकार के चेहरे के सबसे बड़े बदलाव के तौर पर स्मृति ईरानी से मानव संसाधन मंत्रालय छीना जाना माना जा रहा है। वहीं, अब देश के नए शिक्षा मंत्री यानी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रमोशन पाकर कैबिनेट का ओहदा पाने वाले प्रकाश जावड़ेकर होंगे। जावड़ेकर को उनके पर्यावरण मंत्रालय में शानदार काम के लिए इनाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें...ये हैं वो CONTROVERSIES जो बनीं स्मृति से HRD छीने जाने की वजह

पहले कैबिनेट का ओहदा और अब मलाईदार मंत्रालय। मोदी सरकार के पर्यावरण के तौर पर कार्बन एमीशन के भारतीय पक्ष को पूरी दुनिया में मनवाना जावड़ेकर की मंत्री के तौर पर सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। स्मृति ईरानी को अब कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके जूनियर मंत्री के तौर पर अजय टम्टा को कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया है।

कई बड़े बदलाव

वहीं, एक बार फिर रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री बनाए गए हैं। जेटली से सूचना प्रसारण मंत्रालय लेकर अब वेंकैया नायडू को इसका मंत्री बनाया गया है। एसएस अहलूवालिया को संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अनंत कुमार को संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें...बेमतलब नहीं है मोदी मंत्रिमंडल में विभागों का बदलाव, ये हैं मायने

सदानंद गौड़ा का कद घटा

अब तक कानून मंत्री रहे सदानंद गौडा सांख्यिकी मंत्री बनाए गए हैं। यूपी के एक मंत्री मनोज सिन्हा को संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। उनकी जगह राजेन मोहन रेल राज्य मंत्री बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। अनिल माधव दवे पर्यावरण मंत्री बन गए हैं। आरपीआई के सांसद रामदास अठावले सामाजिक न्याय राज्य मंत्री होंगे। कांग्रेस से बीजेपी में आए चौधरी वीरेंद्र सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है।

एमजे अकबर होंगे विदेश राज्य मंत्री

एमजे अकबर को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, यूपी की सांसद कृष्णाराज को महिला और बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही जयंत सिन्हा को वित्त राज्य मंत्री की जगह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बनाया गया है। यह मंत्रालय महेश शर्मा से वापस ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें...ये है मोदी कैबिनेट में UP का नया चेहरा, यहां से किया था जर्नलिज्म

विजय गोयल को खेल और युवा मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। मनसुख मंडाविया परिवहन राज्य मंत्री बने हैं। सुभाष रामाराव रक्षा राज्य मंत्री, तो सीआर चौधरी उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर अब देश के ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।

किस मंत्रालय को कौन संभालेगा?

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) : कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष

कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह : गृह मंत्रालय

सुषमा स्वराज : विदेश मंत्री

अरुण जेटली : वित्त और कॉरपोरेट मामले

एम वेंकैया नायडू : शहरी विकास, आवासीय और शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण मंत्री

नितिन गडकरी : सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी

मनोहर पर्रिकर : रक्षा

सुरेश प्रभु : रेलवे

प्रकाश जावड़ेकर : मानव संसाधन

डीवी सदानंद गौड़ा : सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन

उमा भारती : जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन

डॉ नजमा हेपतुल्ला : अल्पसंख्यक मंत्रालय

रामविलास पासवान : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन

कलराज मिश्र : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम

मेनका गांधी : महिला और बाल विकास

अनंत कुमार : रसायन और फर्टिलाइजर, संसदीय मामले

रविशंकर प्रसाद : कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी

जगत प्रकाश नड्डा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

अशोक गजपति राजू : नागरिक उड्डयन

अनंत गीते : भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम

हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

नरेंद्र सिंह तोमर : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल और साफ-सफाई

चौधरी बीरेंद्र सिंह : इस्पात

जुआल ओराम : आदिवासी मामले

राधा मोहन सिंह : कृषि और किसान कल्याण

थावर चंद गहलोत : सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण

स्मृति ईरानी : कपड़ा मंत्रालय

डॉ हर्षवर्धन : विज्ञान और तकनीकी, पृथ्वी विज्ञान

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह : योजना, शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन

बंडारू दत्तात्रेय : श्रम और रोजगार

राजीव प्रताप रूडी : कौशल विकास और उद्यमिता

विजय गोयल : युवा एवं खेल

श्रीपद नायक : आयुष

धर्मेंद्र प्रधान : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस

पीयूष गोयल : बिजली, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा

डॉ. जितेंद्र सिंह : पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री,परमाणु ऊर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

निर्मला सीतारमण : वाणिज्य एवं उद्योग

डॉ. महेश शर्मा : संस्कृति एवं पर्यटन

मनोज सिन्हा : संचार, रेल राज्य मंत्री

अनिल माधव दवे : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

राज्य मंत्री

जनरल वीके सिंह : विदेश मंत्रालय

संतोष कुमार गंगवार : वित्त

फग्गन सिंह कुलस्ते : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामले, संसदीय कार्य मंत्रालय

एसएस अहलूवालिया : कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य मंत्रालय

रामदास आठवले : सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

रामकृपाल यादव : ग्रामीण विकास

हरिभाई पी चौधरी : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग

गिरिराज सिंह : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग

हंसराज गंगाराम अहीर : गृह

जीएम सिद्धेश्वरा : भारी उद्योग और लोक उद्यम

रमेश सी जिगाजिनागी : पेयजल एवं स्वच्छता

राजेन गोहेन : रेलवे

पुरुषोत्तम रुपाला : कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायती राज

एमजे अकबर : विदेश मंत्रालय

उपेंद्र कुशवाहा : मानव संसाधन विकास

पी राधाकृष्णन : सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी

किरेन रिजीजू : गृह मंत्रालय

कृष्ण पाल : सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

जसवंत सिंह एस भभोर : आदिवासी मंत्रालय

संजीव कुमार बालियान : जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण

विष्णु देव साई : इस्पात

सुदर्शन भगत : कृषि एवं किसान कल्याण

वाईएस चौधरी : विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान

जयंत सिन्हा : नागरिक उड्डयन

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : सूचना एवं प्रसारण

बाबुल सुप्रियो : शहरी विकास, आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन

साध्वी निरंजन ज्योति : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

विजय सांपला : सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

अर्जुन राम मेघवाल : वित्त, कॉरपोरेट मामले

महेंद्र नाथ पांडेय : मानव संसाधन विकास

अजय टम्टा : कपड़ा

कृष्णा राज : महिला एवं बाल विकास

मनसुख एल मांडविया : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक

अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

सीआर चौधरी : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण

पीपी चौधरी : कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी

सुभाष आर भामरे : रक्षा

Next Story