×

जब मुलायम मेट गायत्री इन जेल, कहा- प्रजापति के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार हो रहा

aman
By aman
Published on: 27 Jun 2017 10:42 AM GMT
जब मुलायम मेट गायत्री इन जेल, कहा- प्रजापति के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार हो रहा
X

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और अब समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज (27 जून) दोपहर अखिलेश सरकार में मंत्री और बलात्कार के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिलने जेल पहुंचे। मुलायम सिंह यादव और गायत्री प्रजापति की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

मुलाकात के बाद मुलायम सिंह ने गायत्री प्रजापति को साजिश के तहत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पुलिस अधिकारियों ने फर्जी मुक़दमे दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

पहले नहीं मिली थी मिलने की अनुमति

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने इससे पहले सोमवार को गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिलने का प्रयास किया था लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद आज (मंगलवार) मुलायम सिंह यादव को जेल प्रशासन की ओर से गायत्री प्रजापति से मिलने की अनुमति मिली। इसके बाद सपा संरक्षक उनसे मिलने जेल पहुंचे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें और क्या कहा मुलायम सिंह यादव ने ...

ये अत्याचार ऊपर से कराए जा रहे

गायत्री प्रजापति से मिलने के बाद मुलायम बोले, उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'डीएम से इस विषय बात करूंगा। ये अत्याचार ऊपर से कराए जा रहे हैं। प्रजापति को न्याय न मिले इसके लिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।'

सीएम को काला झंडा दिखाने का अधिकार सबको है

सीएम योगी को काला झंडा दिखाने के मीडिया के सवाल पर मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का अधिकार सबको है। लोकतंत्र में ऐसा करने का अधिकार सभी को है।' उन्होंने कहा बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है। इसलिए वो प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story