×

दो दिन पहले क्रिकेट में बिजी थे CM अखिलेश, पापा बोले- गुलामों वाला खेल

Admin
Published on: 22 March 2016 3:53 PM GMT
दो दिन पहले क्रिकेट में बिजी थे CM अखिलेश, पापा बोले- गुलामों वाला खेल
X

आजमगढ़: दो दिन पहले ही यूपी के सीएम अखिलेश यादव क्रिकेट के मैदान में छक्के-चौके उड़ा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके पिता जी क्रिकेट को गुलाम देश का खेल बता कर उन्हें हिट विकेट आउट कर देंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा देश के खिलाड़ी कुश्ती-कबड्डी जैसे खेलों पर ध्यान दें। इससे इन खेलों में जान भी आएगी और लोगों में जागरुकता भी बढ़ेगी।

आजमगढ़ में किया चीनी मिल का लोकार्पण

-आजमगढ़ जिले के सठियाव में स्थित नवनिर्मित चीनी मिल का लोकार्पण करने यूपी के सीएम अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव सहित अमर सिंह भी पहुंचे।

-इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला किया।

-उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पूरे देश में सबसे अच्छा काम कर रही है।

सीएम ने क्या कहा

-सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की पोल अब खुल चुकी है।

-सरकार बने काफी दिन बीत चुका है।

-अगर उनके और हमारे कामों की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि सबसे बेहतर समाजवादी पार्टी ने काम किया है।

-मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के काम में आजमगढ़ ने कन्नौज, मैनपुरी और इटावा को भी पीछे छोड़ दिया है।

-उन्होंने कहा कि नेता जी ने कन्नौज और इटावा में नही, बल्कि चीनी मिल आजमगढ़ जिले को दी है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने क्रिकेट पर ली चुटकी

-मुलायम सिंह यादव ने कहा कि क्रिकेट हमेशा गुलाम देश के लोग खेलते रहे हैं।

-विकासशील देशों के लोगों के लिए क्रिकेट कोई मायने नहीं रखता है।

-उन्होंने अमेरिका लंदन सहित कई विकसित देशो का उदाहरण भी दिया।

-उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ी कुश्ती-कबड्डी जैसे खेलों पर ध्यान दें।

-इससे इन खेलों में जान भी आएगी और लोगों में जागरुकता भी बढ़ेगी।

मीडिया के सर्वे से हुए चौकन्नें

-सपा सुप्रीमों ने कहा कि जिस तरह से मीडिया का सर्वे आया है उसे लेकर हम काफी चौकन्नें हैं।

-हमारे पार्टी के नेता और और कार्यकर्ता भी चौकन्नें हो गये हैं।

-मैं इसके लिए मीडिया को धन्यवाद देता हूं।

Admin

Admin

Next Story