×

हाफिज सईद की धमकी, कहा-नदियों के लिए भारत के खिलाफ छेड़ेंगे जिहाद

By
Published on: 26 Jun 2016 9:48 AM GMT
हाफिज सईद की धमकी, कहा-नदियों के लिए भारत के खिलाफ छेड़ेंगे जिहाद
X

नई दिल्ली: जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की धमकी दी है। उसका कहना है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेगा।

कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा

ये बातें उसने पाकिस्तान के सियालकोट जिले में जमात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सईद ने ये भी कहा, कश्मीरियों का आंदोलन दिनोंदिन जोर पकड़ रहा है। उसने कहा, 'दुख्तारने मिल्ल्त की प्रमुख असिया अंद्राबी ने उसे बताया कि कश्मीर में अब स्थिति बदल गई है।'

पाकिस्तान करे विदेश नीति में बदलाव

हाफिज ने कहा, आसिया ने मुझे फोन पर बताया कि आजाद कश्मीर की बात करने वाले अब तस्वीर में नहीं रह गए हैं। नया नेतृत्व सामने आया है। यह आजादी अभियान को नई गति देगा। सईद ने ये भी कहा, 'अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अब अमेरिका, ईरान और भारत के लिए अपनी विदेश नीति में बदलाव करें।'

हर षड्यंत्र को विफल करेंगे

हाफिज ने चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के खिलाफ हर षड्यंत्र को विफल करने का संकल्प किया।

Next Story