×

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा का निधन, शोक में डूबे अनुयायी

By
Published on: 13 May 2016 11:17 AM GMT
कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा का निधन, शोक में डूबे अनुयायी
X

नई दिल्ली: निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके भक्तों में शोक की लहर दौर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे। एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

रावलपिंडी में हुई थी निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति

-निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई थी।

-यह अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

-इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी।

1929 में हुई थी निरंकारी मिशन की स्थापना

-ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया।

-बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी।

-वर्तमान समय में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने निरंकारी बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शहनवाज हुसैन ने ट्वीटर पर लिखा 'बाबा हरदेव सिंह के निधन से देश को काफी नुकसान हुआ है। मैंने उनके कई समागमों को देखा है।'

भक्तों को नहीं हो रहा यकीन

-बाबा हरदेव सिंह के निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।

-भक्तों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके परम पूज्य के साथ कोई हादसा हुआ है।

-भक्तगण निरंकारी मिशन के दिल्ली स्थि‍त हेडक्वार्टर में फोन कर जानकारी ले रहे हैं।

Next Story