×

4500Rs में एक मेहमान की प्लेट, जानिए शाही शादी-ग्रैंड रिसेप्शन का खर्च

Admin
Published on: 29 April 2016 11:35 AM GMT
4500Rs में एक मेहमान की प्लेट, जानिए शाही शादी-ग्रैंड रिसेप्शन का खर्च
X

सहारनपुर : साऊथ अफ्रीका में चर्चित एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे कमल और बहू पलक की शादी ने यूपी से लेकर विदेशों तक में तहलका मचा दिया है। साऊथ अफ्रीका सरकार की नजर भी इस शादी पर रही है।

सहारनपुर से लेकर तुर्की तक हुए तमाम कार्यक्रमों में लगभग सौ करोड़ रूपए से अधिक खर्च हो गया। अकेले सहारनपुर में हुए रिसेप्शन में ही 34 करोड़ रूपए की लागत आई है।

reception

उधर शादी इधर रिसेप्शन की तैयारी

-सहारनपुर में संपन्न हुए रिसेप्शन में 25 अप्रैल से तैयारी शुरू कर दी गई थी।

-इसी दिन ही तुर्की में कमल और पलक की शादी हुई थी।

-उधर तुर्की में शादी हो रही थी, इधर सहारनपुर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी।

harish-rawat

खाली जमीन की बुकिंग ही 6 लाख रूपए

-जिस रिसोर्टस में यह रिसेप्शन हुआ, उसकी खाली जमीन की बुकिंग ही 6 लाख रूपए में हुई थी।

-अजय गुप्ता ने केवल यह जमीन किराए पर ली थी, शेष तमाम जिम्मेदारी तुर्की और दिल्ली की कंपनियों को दी गई थी।

azam-khan

यह भी पढ़ें ... सिंपल लुक में नजर आईं पलक, इंडियन कल्चर से किया मेहमानों का वेलकम

खाने पर खर्च हुए करीब 2.25 करोड़ रूपए

-तुर्की और दूसरे अन्य देशों से आने वाले मेहमानों के रुकने पर करीब 1 करोड़ रूपए खर्च कर दिए गए।

-जबकि कैटरिंग का जिम्मा दिल्ली की सीजन प्रा. लि. को दिया गया था।

-करीब 4500 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से 5 हजार मेहमानों पर आए खाने का चार्ज 2.25 करोड़ था।

saharabpur-reception

-जबकि डिजायनिंग अमेरिका के चार्ल्स की देखरेख में संपन्न हुई।

-उनके यहां आने का चार्ज 2 करोड़ था।

-डेकोरेशन के सामान पर करीब 80 लाख रूपए खर्च हुआ था।

यह भी पढ़ें ... चार स्पेशल हेलीकॉप्टर से पहुंचे सेलीब्रिटीज, महफिल में लगाया चार चांद

मंगाए गए 4 स्पेशल हैलीकॉप्टर

-सेलिब्रिटी को दिल्ली से सहारनपुर तक लाने के लिए चार स्पेशल हैलीकॉप्टर लगाए गए थे।

-जिनका खर्च 10 लाख रूपए था , क्योंकि चारों ही हैलीकॉप्टर ने दिल्ली तक कई चक्कर लगाए।

ajay-gupta-family

रिसेप्शन में खर्च हुए करीब 34 करोड़ रूपए

-अजय गुप्ता के एक फैमली फ्रेंड ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब 34 करोड़ रूपए का खर्च पूरे रिसेप्शन पर आया है।

-इसमें छोटे मोटे खर्च से लेकर तमाम बड़े खर्च और रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आई बेटियों को दिया गया शगुन भी शामिल है।

Admin

Admin

Next Story