×

VIDEO: भारत और मोजाम्बिक के बीच साइन किए गए कई एग्रीमेंट

Rishi
Published on: 7 July 2016 2:15 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2022 9:27 AM GMT)
VIDEO: भारत और मोजाम्बिक के बीच साइन किए गए कई एग्रीमेंट
X

नई दिल्लीः अपने पांच दिवसीय अफ्रीकी देशों के दौरे पर पीएम मोदी गुरुवार मोजांबिक पहुंचेे। भारत और मोजांबिक के बीच कई एग्रीमेंट साइन किए गए हैं। चार देशों के उनके इस दौरे का लक्ष्य इन देशों से रिश्तों में मजबूती लाना है। खासकर, आर्थिक क्षेत्र और आपसी संपर्क को और बढ़ाना है। पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार अफ्रीकी देशों का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि अफ्रीकी देशों के साथ भारत के पुराने और घनिष्ठ रिश्ते रहे हैं।



अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात करेंगे। पीएम के दौरे में जिन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा वो हैं- हाइड्रोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश और कृषि एवं खाद्यान्न। मोदी के दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया, जोहानिसबर्ग, डरबन और पीटरमारित्जबर्ग में कई कार्यक्रम हैं।

मोदी अपने पांच दिनों के इस अफ्रीकी दौरे में सबसे पहले मोजाम्बिक पहुंचेे। इसके बाद वह दक्षिण

इसके अलावा वह तंजानिया के राष्ट्रपति डॉक्टर जॉन मगुफुली से मुलाकात करेंगे। यहां भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात होगी। फेसबुक पोस्ट पर अपने दौरे की जानकारी देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी मोजाम्बिक यात्रा का लक्ष्य आपसी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने पर रहेगा।



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story