×

ब्रसेल्स में बोले PM- मेरे खिलाफ आवाज आए तो समझना चाबी टाइट की है

Admin
Published on: 30 March 2016 10:43 AM GMT
ब्रसेल्स में बोले PM- मेरे खिलाफ आवाज आए तो समझना चाबी टाइट की है
X

ब्रसेल्स: पीएम मोदी बेल्जियम में हैं। बुधवार देर रात पीएम ने ब्रेसेल्स में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पांच हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने अपने सरकार के कामों को गिनवाया। पीएम ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, ''जिन लोगों का करप्शन मैंने बंद कर दिया वह चिल्ला रहे हैं। यदि मेरे खिलाफ तेज आवाज आए तो समझ लेना मोदी ने कहीं चाबी टाइट की है।'' पीएम करीब 15 मिनट तक आतंकवाद पर बोले और मानवतावादियों को एकजुट होने को कहा।

सुनिए पीएम का पूरा भाषण

पीएम मोदी ने कहा...

-मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आप लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला।

-हम राजदूतों से तो मिलते हैं लेकिन लोकदूतों से मिलना सौभाग्य होता है।

-आप भारत के लोगदूत हैं जो भारत के सांस्कृतिक परंपरा को भारत को दुनिया के सामने परिचित करवाते हैं।

-ऐसे सभी लोकदूतों को मेरा नमस्कार

-पिछले सप्ताह ब्रेसेल्स में एक भयंकर आतंकवादी घटना हुई। जिन लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े हैं उन परिवारों के प्रति मैं श्रद्धा समर्पित करता हूं।

-एक लंबे अरसे के बाद इतना बड़ा दर्द इस धरती को सहना पड़ा है। आतंकवाद कितना भयानक है यह अपनी भांति जान गई है।

-पिछले साल दुनिया के 90 देश किसी न किसी आतंकवादी घटना के शिकार हुए।

-हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। और दूसरी तरफ सैकड़ों मा-बाप हैं जो आंसू बहा रहे हैं। क्योंकि उनकी संतान आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़े हैं।

-आतंकवाद किसी देश के सामने चुनौती नहीं है। आतंकवाद किसी भूभाग के लिए चुनौती नहीं है।आतंकवाद मानवता को चुनौती दे रहा है।

-समय कि मांग है कि जो भी मानवता में विश्वास रखते हैं। दुनिया की उन सभी ताकतों को साथ आकर मुकाबला करना होगा।

भारत 40 साल से झेल रहा है आतंकवाद

-मानवतावादी शक्तियों में विखराव नजर आता है। कभी गुड-कभी बैड टेरिरिज्म बताकर आतंकवाद को अलग ताकत पहुंचाता है।

-और इसलिए समय की मांग है कि दुनिया इस आतंकवाद की भयानकता को समझे। भारत 40 साल से आंतकवाद से परेशान है।

-भारत ने युद्ध में जितने जवान नहीं गवाएं उससे अधिक आतंकवाद की वजह से शहीद हुए हैं।

-भारत जब दुनिया को चीख चीख कर कहता था तो दुनिया कहती थी कि ये लॉ एंड ऑर्डर प्रॉब्लम है।

-9/11 से पहले दुनिया यह समझने को तैयार नहीं थी। लेकिन भारत आतंकवाद के सामने झुका नहीं।

-मैंने दुनिया के कई वरिष्ठ नेताओं से बात की। और उनको मैंने समझाया कि आतंकवाद तो रिलिजन से अलग कर देना चाहिए। कोई धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता।

-पिछले दिनों भारत में लिब्ररल इस्लामिक स्कॉलर्स का बड़ा समारोह हुआ। उन्होंने एक स्वर में कहा कि आंतकवाद जो इस्लाम की बात करते हैं वो इस्लाम नहीं है।

-जितनी बड़ी मात्रा में इस प्रकार का स्वर उठेगा उतनी तेजी से जो युवाओं को बचाया जा सकता है। सिर्फ बम बंदूक से आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकते।

-हमें समाज में एक माहौल बनाना होगा। यह मानवता का दुर्भाग्य देखिए यूएन के पास युद्ध रोकने के लिए सारी चीज लिखी मिलेगी लेकिन आतंकवाद के बारे में कुछ नहीं पता।

-भारत ने सालों से यूएन से आग्रह किया है कि आप एक प्रस्ताव पास कीजिए जिसमें यह लिखा हो कि आतंकवाद क्या है, कौन देश इसे बढ़ावा दे रहे हैं।

भारत की तरक्की सबसे तेज

-भारत आज विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली इकोनॉमी है। और ये नसीब की वजह से नहीं हुआ है। मोदी के कारण भी नहीं हुआ है। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की वजह से हुआ है।

-वरना जो देश दो मौसम दो वर्ष लगातार बारिश कम हुई सूखा पड़ा, ओले पड़े उसके बावजूद भी भारत तेज गति से आर्थिक विकास कर रहा है।

-यदि दिशा सही हो नीतिया स्पष्ट हो और इससे भी बढ़करके नियत साफ हो तो भारत जैसे देश को कोई रोक नहीं सकता है। भारत आगे बढ़ सकता है।

काम का हिसाब

-मैं आपको 2015 में अपने काम का हिसाब देना चाहता हूं। इतनी चीजें हैं कि कागज कि मदद लेनी पड़ेंगी। वैसे मैं कम....

इस बार दुनिया में चीनी की कीमत गिर गई। निर्यात हो नहीं रहा। गन्ना किसानों का क्या होगा। हमने फैसला किया कि इथोनॉल बनाएंगे।

-2015 में भारत में सबसे ज्यादा इथोनॉल पैदा हुआ।

-मैं पीएम बना तो मुख्यमंत्रियों की चिट्ठी आती थी और सब में एक ही बात का जिक्र होता था कि मोदी जी यूरिया की कमी है।

इस बार एक भी मुख्यमंत्री ने चिट्ठी नहीं लिखी है। आजादी के बाद सबसे अधिक यूरिया पैदा हुआ।

-हमारे देश में जब अमीरों की सरकार होती है तो अमीरों को गैस सिलेंडर मिलता था 2015 में एक वर्ष में गरीबों को सबसे ज्याद गैस सिलेंडर देने का काम किया।

-मैंने आग्रह किया कि संपन्न लोग सब्सिडी ना लें, 90 लाख लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी।

-मैंने कहा सिलेंडर उसे दूंगा जो गरीब मां लकड़ी पर खाना बनाती है। एक साल में सबसे ज्यादा गरीबों को सिलेंडर दिए।

-इस बार हमने बजट में संकल्प लिया कि तीन साल में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन देंगे। खर्चा सरकार वहन करेगी।

गाय-भैंस भी सुखी

-2015 में सबसे ज्यादा कोयले का उत्पादन हुआ। सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन हुआ।

-सबसे ज्यादा सामान बंदरगाहों पर आया। यानी व्यापार बढ़ा।

-2015 में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन हुआ। मतलब पशु भी सुखी हुए होंगे। गाय, भैंस खुश होंगे। जो वोट नहीं देते उनका भी भला करते हैं।

-रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सबसे ज्यादा निवेश हुआ। हिंदुस्तान में रेलवे हमारी आर्थिक गतिविधि की रीढ़ है।

-2015 में हाईवे राजमार्ग के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट हुआ। सबसे ज्यादा कार का उत्पादन हुआ। सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट हुआ।

ईज ऑफ डूंइंग बिजनेस में भारत बहुत पीछे था एक साल के भीतर 12 अंक सुधार हुआ। आने वाले दिनों में और होगा।

सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा आई। 21 करोड़ बैंक एकाऊंट खुले। जीरो बैलेंस से भी एकाऊंट खुला। लेकिन गरीब लोगों ने 34 हजार करोड़ रुपए बैंक में जमा कराए।

-बैंक से लेकर भागने वाले एक हैं और बैंक में जमा करने वाले दूसरे हैं।

चोरी रोकी तो चिल्लाने लगे

-भारत में सिलेंडर पर पहले जो सब्सिडी जाती थी उनमें से 3-4 करोड़ लोगों का कुछ पता नहीं नहीं था। करीब 14-15 हजार करोड़ रुपए की चोरी हर साल होती थी। जेएएम योजना की वजह से चोरी बंद हुई।

-अब आप बताइए मोदी ऐसा करेगा तो मोदी को परेशानी होगी कि नहीं। जिन लोगों ने खाया वो अब चिल्ला रहे हैं मोदी कुछ नहीं करता। जिन्हें सालों से मलाई खाने की आदत थी उनकी हालत बहुत खस्ता है।

-यदि मोदी के खिलाफ जब तेजी से आवाज आए तो समझ लेना मोदी ने कहीं चाबी टाइट की है। आवाज जितनी तेज आए समझ लेना दाल में कुछ काला है।

सात हजार गांवों में पहुंची बिजली

कितन गांव ऐसे हैं जो अभी भी 18वीं शताब्दी में जी रहे हैं जहां बिजली का एक खंभा भी नहीं पहुंचे हैं। 18 हजार ऐसे गांव मिले जहां बिजली नहीं पहुंची। मैंने लालकिले से कहा कि एक हजार दिन में 18 हजार गांव में बिजली पहुंचा देंगे। अब तक सात हजार गांवों तक बिजली पहुंच चुकी है। गर्व वेबसाइट पर मिनट-टू-मिनट डिटेल मौजूद हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

पीएम के भाषण से पहले शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। बॉलीवुड के गानों पर कलाकार जमकर नाचे। पीएम के हॉल में पहुंचने के बाद दोनों देशों का राष्ट्रधुन बजा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार

इससे पहले पीएम ने बेल्जियम की साझेदारी से उत्तराखंड में लगाए गए एशिया के सबसे बड़े ऑपटिकल टेलीस्कोप का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने कहा- मैं इंडिया और बेल्जियम के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इससे दोनों देशों को वैज्ञानिकों को सफलता मिलेगा। इसमें कई विशेषताएं हैं।

-यदि साझा प्रयास हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। मैंने पिछले सप्ताह बांग्लादेश के साथ भी दो बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। मैं बेल्जियम के पीएम का आभार व्यक्त करता हूं।

इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत, देखिए वीडियो....

प्रेस स्टेटमेंट में पीएम ने कहा...

हमले पर संवेदना

-पिछला सप्ताह बेल्जियम के लिए दुखद रहा। हमारी संवेदनाएं आपके साथ हैं।

-हमें आतंकवादी हमलों का अनुभव है। हम आपके दर्द को समझते हैं।

-इस घड़ी में पूरा भारत आपके साथ मजबूती से खड़ा है।

भारत आने का न्योता

-इंडिया के विकास में बेल्जियम के सहयोग की मैं सराहना करता हूं।

-बेल्जियम की कंपनियों के लिए भारत में बहुत संभावनाएं हैं।

-मैंने पीएम चार्ल्स मिशेल को भारत आने का न्योता दिया है।

-हम दोनों रिन्यूवल एनर्जी के विकास पर एकमत हैं।

पीएम का जोरदार स्वागत

-पीएम बेल्जियम के एतिहासिक एगमॉन्ट पैलेस पहुंचे। यहां पीएम चार्ल्स मिशेल ने उनकी अगवानी की। पीएम मोदी की स्वागत में आर्मी के बैंड ने जन-गण-मन की धुन बजाई।

-सुबह एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया। मोदी ने यूरोपियन और बेल्जियम पार्लियामेंट के मेंबर्स से मुलाकात की। ब्रसेल्स में मोदी इंडिया-ईयू समिट में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को वॉशिंगटन में रहेंगे जहां उन्हें न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेना है। ये मोदी की पहली ऑफिशियल बेल्जियम विजिट है।

-पीएम की सिक्युरिटी के लिए बेल्जियम की आर्मी लगाई गई है, क्योंकि पिछले हफ्ते यहां हुए ब्लास्ट में 35 लोगों की मौत हुई थी थे।

Admin

Admin

Next Story