×

पीएम मोदी ने की यूरोपियन-बेल्जियम पार्लियामेंट के मेंबर्स से मुलाकात

Admin
Published on: 30 March 2016 5:09 AM GMT
पीएम मोदी ने की यूरोपियन-बेल्जियम पार्लियामेंट के मेंबर्स से मुलाकात
X

ब्रसेल्स: पीएम मोदी आज सुबह बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। मोदी ने यूरोपियन और बेल्जियम पार्लियामेंट के मेंबर्स से मुलाकात की। ब्रसेल्स में मोदी इंडिया-ईयू समिट में भी हिस्सा लेेंगे। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को वॉशिंगटन में रहेंगे जहां उन्हें न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेना है। ये मोदी की पहली ऑफिशियल बेल्जियम विजिट है। उनकी सिक्युरिटी के लिए बेल्जियम की आर्मी लगाई गई है, क्योंकि पिछले हफ्ते यहां हुए ब्लास्ट में 35 लोगों की मौत हुई थी थे। इसके अलावा मोदी यूएसए और सऊदी अरब का भी दौरा करेंगे।

नीचे पढ़िए, पीएमओ का ट्वीट...

ये है बेल्जियम में मोदी का पूरा प्रोग्राम

-मोदी पहले बेल्जियम के साथ बाइलेट्रल समिट में हिस्सा लेंगे।

-इसके बाद 13TH इंडिया-ईयू समिट में भी शामिल होंगे।

-दोनों समिट एक ही दिन 30 मार्च को ब्रसेल्स में होंगी।

-ब्रसेल्स में मोदी पांच हजार भारतीयों को एड्रेस करेंगे।

-बेल्जियम में करीब 20 हजार भारतीय रहते हैं।

- इसके बाद वो बेल्जियम के एतिहासिक एगमॉन्ट पैलेस जाएंगे।

-वहां बेल्जियम के पीएम चार्ल्स मिशेल उनकी अगवानी करेंगे।

Admin

Admin

Next Story