×

कल्याण के MP बेटे के लापता होने के लगे पोस्टर, रखा गया 11 रुपए का इनाम

Admin
Published on: 19 Feb 2016 7:42 AM GMT
कल्याण के MP बेटे के लापता होने के लगे पोस्टर, रखा गया 11 रुपए का इनाम
X

एटा: एटा की गलियां इन दिनों भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैय्या के लापता होने के पोस्टरों से पटी हुई हैं। इन पोस्टरों में सांसद के पिछले दो साल से लापता होने की बात लिखी हुई है। साथ ही जानकारी देने वाले को 11 रुपए का नगद इनाम देने का ऐलान किया गया है। पोस्टर में नीचे निवेदक की जगह हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन लिखा गया है।

क्या लिखा है पोस्टर में ?

-राजवीर सिंह, पुत्र कल्याण सिंह, राज्यपाल राजस्थान।

-उम्र 53 वर्ष, कद 5 फुट 5 इंच , रंग सावला।

-संपर्क केंद्र- राज पैलेस शांति नगर एटा।

-उक्त महाशय ने 2014 में लोकसभा चुनाव में जनता के मध्य रहकर जनता की समस्याएं सुलझाने का वादा किया था।

-चुनावी वादों से भागकर जनता को धोखा देकर 2 वर्षों से लापता हैं।

-सूचना देने वाले की पहचान गुप्त राखी जायेगी।

क्यों लगाए गए हैं ये पोस्टर्स ?

-क्षेत्रवासियों का आरोप है कि राजवीर पिछले 2 साल से एटा संसदीय क्षेत्र नहीं आए हैं।

-लोकसभा चुनाव के दौरान वादा तो कई किए, लेकिन पूरे उनमें से आज तक एक भी नहीं हुए हैं।

कौन है राजवीर सिंह ?

-यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे हैं।

-वह एटा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

-पूर्व में सपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

-कल्याण सिंह द्वारा भाजपा से अलग होकर बनाई गई राष्ट्रीय क्रांति पार्टी और जन क्रांति पार्टी में भी रह चुके हैं।

पोस्टर्स पर राजवीर का रिएक्शन ?

- ये सब पोस्टरबाजी मुझे डिफेम (बदनाम) करने की साजिश है।

- मैं दो बार एटा आता हूं। ये पोस्टरबाजी पूरी तरह से प्रीप्लान है।

- ऐसे लोगों के खिलाफ मैं कोई तहरीर या कार्रवाई नहीं करूंगा।

- मैं ऐसे लोगों के मुंह नहीं लगता हूं।

- ये सब शरारती लोगों का काम है।

- मैं ताकत लगाऊंगा तो इलाके के विकाक के लिए लगाऊंगा। इनके लिए क्या ताकत लगना बेकार है।

Admin

Admin

Next Story