×

पत्रकारों की वजह से देर से चली गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में पहुंची

Admin
Published on: 5 April 2016 4:37 AM GMT
पत्रकारों की वजह से देर से चली गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में पहुंची
X

आगरा: हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन को रिमोट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देसी- विदेशी पर्यटकों और रेलवे अधिकारियों को लेकर गतिमान एक्सप्रेस 11 बजकर 50 पर आगरा कैंट स्टेशन आई। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को 11 बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंचना था, लेकिन पत्रकारों को ट्रेन में बैठाने की वजह से दिल्ली से ही वो तय समय से 10 मिनट बाद चली। हालांकि ट्रेन ने 100 मिनट के अपने रिकॉर्ड टाइम में ही सफर पूरा किया।

क्या बोले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ?

इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि गतिमान एक्सप्रेस लोगों के लिए एक खास अनुभव होगा। उन्होंने कहा, ''देश की सबसे तेज ट्रेन को मैंने हरी झंडी दिखा दी है और रेलवे विकास के रास्ते की ओर अग्रसर है।''

ट्रेन के उद्धघाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंट स्टेशन के एग्जीक्यूटिव लाउंज में किया गया। दिल्‍ली से आगरा के बीच की 200 किमी. की दूरी को गतिमान एक्‍सप्रेस ने 100 मिनट में पूरा कर लिया। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 160 किमी./घंटा रही। यह देश की सबसे तेज ट्रेन हैं। इससे पहले भोपाल- दिल्‍ली शताब्‍दी ट्रेन सबसे तेज ट्रेन थी। इसकी रफ्तार 150 किमी./घंटा है। प्लेन की तरह ट्रेन में मौजूद होस्टेस में गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्‍वागत किया। हालांकि 7 बार ट्रायल करने के बावजूद रेलवे का दिल्ली-आगरा के बीच 90 मिनट में सफर पूरा करने का ख्वाब अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें: अब एक SMS से चमकेंगी NER की 30 ट्रेनें, प्रभु ने शुरू की क्लीन माई कोच

3 करोड़ में बना एक कोच

यह ट्रेन पूरी तरह से स्‍वदेसी है। इस पर 50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। एक कोच की लागत तीन करोड़ रुपये हैं। इसका निर्माण पंजाब में कपूरथला रेलवे कोच फैक्‍ट्री में किया गया है। इसमें लगाए गए बायो टॉयलेट्स डीआरडीओ ने तैयार किए हैं। ट्रेन में 5400 एचपी इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन है। इसमें दो एग्‍जीक्‍यूटिव एसी कार और आठ एसी चेयरकार कोच हैं। साथ ही हाई पॉवर इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्‍टम, ऑटोमेटिक फायर अलार्म, जीपीएस बेस्‍ड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्‍टम, एलईडी लाइट्स और स्‍लाइडिंग डुअर्स हैं। ट्रेन में हर कोच के बाहर डस्‍टबिन रखे गए हैं। डस्‍टबिन से बदबू न आए इसके लिए माइक्रो बूस्‍टर्स भी रखे गए हैं। टॉयलेट के बाहर और अंदर अलग-अलग फुटमेट रखी होंगी, जिससे कि कचरा न फैले।

नीचे स्लाइड्स में देखिए, गतिमान एक्सप्रेस की कुछ और तस्वीरें...

[su_slider source="media: 22920,22925,22916,22918,22914" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

पर्यटकों के लिए खास पैकेज

इस ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए पैकेज भी जारी किए हैं। इसमें बस सर्विस, साइटसीइंग और लंच शामिल हैं। इसके तहत एक दिन का पैकेज घरेलू यात्रियों के लिए 1967 रुपए और विदेशी यात्रियों के लिए 3197 रुपए है।

यात्रियों ने लिया लजीज व्यंजनों का मजा

गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसदी ज्यादा होने से खानपान की सेवाएं भी बेहतर है। ट्रेन में पंजाबी, साउथ इंडियन और कॉन्टिनेंटल खाने की सुविधा उपलब्ध है। इसमें यात्रियों को उनकी पसंद के मुताबिक उपमा, मिनी दोसा, कांजीवरम इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिए गए ।

यात्रियो का अनुभव रहा अनोखा

ऑस्ट्रेलिया से आए रिचर्ड वामोर ने बताया कि इस ट्रेन में अहसास बिल्कुल ऑस्ट्रेलिया की तरह लगा। ये काफी कंफरटेबल लगी। वहीं, दिल्ली से आए अशोक बक्शी ने इस सफ़र को बेहतरीन बताते हुए कहा कि देश में नए युग की शुरुआत है ये ट्रेन। दिल्ली की ऋतिका भल्ला को गतिमान एक्सप्रेस देसी बुलेट ट्रेन जैसी लगी।

ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं

-इस ट्रेन में प्लेन की तरह होस्टेस मौजूद होंगी।

-ट्रेन में वाई-फाई भी मिलेगा।

-पैसेंजर अपने स्मार्टफोन पर गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे।

-इसमें ऑटोमेटिक फायर अलार्म लगे हैं।

-ऑटोमेटिक डोर यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेंगे।

-ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी।

-यह 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

-गतिमान एक्सप्रेस में अल्ट्रा मॉडर्न 12 कोच और 5400 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है। इस कोच में झटके कम महसूस होंगे।

गतिमान के चलने का समय

-देश की सबसे तेज चलने वाली गतिमान एक्‍सप्रेस सप्‍ताह में केवल 6 दिन चलेगी। शुक्रवार को यह नहीं चलेगी।

-शुक्रवार को ताजमहल बंद रहने के कारण ट्रेन नहीं चलेगी।

-गतिमान एक्‍सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे चलेगी।

-यह आगरा कैंट स्‍टेशन पर सुबह 5:00 बजे पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन कहीं भी नहीं रुकेगी।

-ट्रेन (12049 नंबर) शाम 5:00 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7:30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: भाई ने भेजा रेल मंत्री को TWEET तब जाकर बहन को मिली कंफर्म बर्थ

शताब्‍दी से ज्‍यादा होगा गतिमान का किराया

-रेलवे सूत्रों का कहना है कि गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25% ज्यादा होगा।

-कैटरिंग सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए किराया बढ़ाया गया है।

- एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर के लिए 1365 रुपए का टिकट है।

- हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस का शुरुआती किराया 690 रु. होगा।

- भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 540 और 1040 रु. है।

-खाने के लिए यात्रियों को उपमा, डोसा, आलू कुलचा, चिकन रोल, ऑमलेट, केक आदि वैरायटी उपलब्‍ध रहेंगी।

अंतिम ट्रायल हुआ था 22 मार्च को

- गतिमान एक्‍सप्रेस का फुल ड्रेस ट्रायल 22 मार्च, 2016 को हुआ था। नई दिल्‍ली स्‍टेशन से आगरा कैंट आने में ट्रेन को 110 मिनट लगे थे।

-दस मिनट का वक्‍त नई दिल्‍ली से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन तक का था।

- अंतिम ट्रायल के दौरान आगरा से दिल्‍ली जाते समय ट्रेन से दो बच्‍चे टकरा गए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

- मथुरा के पास भी ट्रेन का ओएचई पेंटो टूट गया था। इसे ठीक करने में काफी वक्‍त लग गया था।

- बाद में रेलवे ने इस रूट पर 25 ऐसे स्थानों की पहचान कराई थी, जहां ट्रेन की रफ्तार 110 किलोमीटर से ज्यादा नहीं हो सकती थी।

- आगरा रेल मंडल की पीआरओ भूपिंदर ढिल्‍लन का कहना है कि गतिमान एक्‍सप्रेस के 22 मार्च को हुए अंतिम ट्रायल के बाद दिल्‍ली में बैठक हुई। इसके बाद ट्रेन चलाने पर सहमति‍ बनी।

Admin

Admin

Next Story