पुतिन को रूस में मिली एक और बड़ी जीत, फिर बने राष्ट्रपति

ज़्यादातर वोटों की गिनती हो गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग का कहना है कि पुतिन को 76 फ़ीसदी वोट मिले हैं। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सई नवालनी को प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

tiwarishalini
Published on: 19 March 2018 11:39 AM GMT
पुतिन को रूस में मिली एक और बड़ी जीत, फिर बने राष्ट्रपति
X

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (65) चौथी बार फिर 6 साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। रविवार को हुए चुनाव में उन्हें 76 फीसद से ज्यादा वोट मिले, जो पिछली बार से करीब 13 फीसद ज्यादा है। केंद्रीय चुनाव आयोग का कहना है कि पुतिन को 76 फ़ीसदी वोट मिले हैं। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सई नवालनी को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

शुरुआती नतीजों की घोषणा के बाद मॉस्को में एक रैली को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि मतदाताओं ने पिछले कुछ सालों के कामों पर अपनी मुहर लगाई है।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो अगले 6 सालों के लिए फिर चुनाव लड़ेंगे तो पुतिन ने हंसते हुए जवाब दिया- आप लोग क्या मज़ाक कर रहे हैं। क्या आप ऐसा सोचते हैं कि मैं 100 की उम्र होने तक यहां रहूंगा? नहीं ऐसा नहीं। ''

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story