×

BTC के हिंदी-संस्कृत-कम्प्यूटर के प्रश्न पत्र आउट, व्हाट्स ऐप पर वायरल

Admin
Published on: 25 April 2016 10:32 AM GMT
BTC के हिंदी-संस्कृत-कम्प्यूटर के प्रश्न पत्र आउट, व्हाट्स ऐप पर वायरल
X

इलाहाबाद: बीटीसी-2014 के प्रथम सेमेस्टर के हिंदी, संस्कृत और कम्प्यूटर की परीक्षा के प्रश्न पत्र हुए आउट हो गए हैं। पहली पाली में हिंदी फिर संस्कृत के प्रश्न पत्र लीक हो चुके थे। बाद में 2 बजे के बीच होने वाली कम्प्यूटर की परीक्षा का प्रश्न पात्र भी लीक हो गया।

व्हाट्स ऐप पर प्रश्न पत्र की कॉपी बहुत जल्द वायरल हो गई। इसके बाद यह आम लोगों के पास पहुंच गया। इस तरह प्रश्न पत्र लीक होने से यह परीक्षा मजाक बन गया है।

Admin

Admin

Next Story