×

माल्‍यार्पण करते समय राहुल ने छुआ बिजली का तार, बाल-बाल बचे

By
Published on: 1 Oct 2016 11:51 AM GMT
माल्‍यार्पण करते समय राहुल ने छुआ बिजली का तार, बाल-बाल बचे
X

आगरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाल बाल बचे हैं। किसान यात्रा में माल्यार्पण के दौरान राहुल ने बिजली का तार पकड़ लिया था, हालांकि उन्हें करंट नहीं लगा है। वह बिल्कुल सही सलामत हैं। आगरा के सर्राफा बाजार में राहुल महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे। यहां उन्होंने बिजली का तार छू लिया। शुक्र है कि इस तार में करंट नहीं था। यह तार हाईलोजन को बाहर से बांधने के लिए प्रयोग किया गया था।

क्‍या है पूरा मामला

-शनिवार को राहुल गांधी की किसान यात्रा मथुरा से आगरा पहुंची।

-सर्राफा बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर राहुल माल्यार्पण करने जा रहे थे।

-अग्रसेन प्रतिमा के पास से एक नंगा तार निकला था, जिस पर अचानक उनका हाथ चला गया।

-शुक्र है कि इस तार में करंट नहीं था। यह तार हाईलोजन को बाहर से बांधने के लिए प्रयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें... राहुल गांधी बोले- मोदीजी, उद्योगपतियों को पैसा देना बंद कर, सैनिकों-किसानों पर करें खर्च

Next Story