×

गतिमान के चलने में गतिरोध, यूनियनों ने रोकी ट्रेन, किया प्रदर्शन

Admin
Published on: 3 April 2016 8:10 AM GMT
गतिमान के चलने में गतिरोध, यूनियनों ने रोकी ट्रेन, किया प्रदर्शन
X

आगरा: पांच अप्रैल से आगरा और दिल्ली के बीच चलने वाले देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के संचालन का मौका रेलवे के आगरा मंडल से छिन गया है। गतिमान एक्सप्रेस का संचालन अब दिल्ली मंडल का स्टाफ करेगा।

रेलवे बोर्ड के इस आदेश का आगरा में रेलवे की विभिन्न यूनियनों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस को रोककर विभिन्न यूनियनों ने अपना विरोध जाहिर किया।

शताब्दी रोक कर किया विरोध प्रदर्शन

-रविवार सुबह से ही कई रेलवे यूनियन के सदस्य कैंट स्टेशन पर जमा हुए और नारेबाजी करते रहे।

-जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस 8.05 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची ।

-सभी मौजूद रेलवे यूनियन के सदस्य शताब्दी के सामने आकर नारे बाजी करने लगे।

-लगभग 10 मिनट तक नारे बाजी करने के बाद ट्रेन को रवाना होने दिया।

यह भ्‍ाी पढ़ें... एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों ने ट्रेन रोक किया हंगामा

क्या कहना है यूनियन पदाधिकारियों का

-गतिमान के संचालन का अधिकार आगरा रेल मंडल को मिलना चाहिए।

-रेलवे बोर्ड के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

-रविवार को इसी के तहत शताब्दी को रोककर विरोध किया गया है।

यह भ्‍ाी पढ़ें...सेंजर ट्रेन बनी दि बर्निंग ट्रेन, ड्राइवर ने इंजन अलग कर बचाई जानें

क्या है अगली रणनीति

-यूनियन पदाधिकारियों ने बताया की सोमवार को डीआरएम के साथ वार्ता की जाएगी।

-वार्ता फेल होने की दशा में 4 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

-मांग न मानने पर 5 अप्रैल को गतिमान के आगमन पर भी प्रदर्शन होगा।

Admin

Admin

Next Story