×

राज बब्‍बर ने दिया शिवपाल को झटका, कहा-महागठबंधन का कोई औचित्‍य नहीं

By
Published on: 4 Nov 2016 5:48 AM GMT
राज बब्‍बर ने दिया शिवपाल को झटका, कहा-महागठबंधन का कोई औचित्‍य नहीं
X

लखनऊ: रजत जयंती से पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव को बड़ा झटका लगा है। शिवपाल यादव का महागठबंधन बनाने का सपना टूटता नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने शुक्रवार को एक न्‍यूज चैनल पर कहा कि यूपी में महागठबंधन का कोई औचित्‍य नहीं है। राहुल जी ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया है। जनता का हमे पूरा सहयोग मिल रहा है।

कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि बीजेपी के साथ किसी भी कीमत पर हम गठबंधन करेंगे नहीं। वहीं, बीएसपी की मुखिया मायावती खुद कह चुकी हैं कि 2014 में उनके कुछ वोटर बीजेपी की तरफ ट्रांसफर हो गए और समाजवादी पार्टी में जो कुछ चल रहा है उसमें गठबंधन करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

राज बब्‍बर ने कहा कि मैं सपा परिवार के सुखी रहने की कामना जरूर करता हूं। गठबंधन पर पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। कांग्रेस पार्टी यूपी में गिनतियों के लिए गठबंधन नहीं करेगी। गिनतियां नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता अहम है।

लोहिया पथ पर ही रुका समाजवादी रथ

समाजवादी पार्टी की विकास रथ यात्रा लोहिया के नाम पर निकाली गई और मैं कोई मजाक नहीं उड़ा रहा हूं, लेकिन देखिए, यह कैसी विडम्बना है कि लोहिया पथ पर ही जाकर रुक गई। यह पार्टी जिन सिद्धान्तों पर शुरू हुई थी वो सिद्धान्त वक्त से साथ बदलते चले गए।

प्रशांत किशोर की मीटिंग व्यक्तिगत

राज बब्बर ने प्रशांत किशोर और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की मुलाकात को व्यक्तिगत बताया। राजनीतिक विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रशांत आगे आए, लेकिन वो पार्टी के रणनीतिकार नहीं हैं। पार्टी यूपी में हम विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं।

आगे की स्‍लाइड में पढ़ें प्रियंका पर क्‍या बोले राज बब्‍बर...

क्‍या बोले राज बब्‍बर

-राहुल जी का जो मूल मंत्र था कि हमारे नेता पब्लिक से कनेक्‍ट हों।

-27 साल यूपी बिहार, किसान का कर्जा माफ, इन सब चीजोंं पर हमने नजर रखी है।

-कभी कभी कुछ फैसले राजनेता करते हैं और कभी जनता करती है।

-2007 और 2012 में यूपी की जनता ने फैसला किया।

-हम विकास की राजनीति करना चाह रहे हैं हमारी लड़ाई किसानों के लिए है, विकास के लिए है।

अगर रजत जयंती में सपा ने बुलाया तो जाऊंंगा

राज बब्बर ने कहा कि अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से रजत जयंती समारोह में शामिल होने का कोई न्योता नहीं मिला है। अगर सपा ने बुलाया तो रजत जयंती समारोह में जरूर जाऊंगा। सपा से मेरा राजनीतिक नहीं, व्यक्तिगत रिश्ता रहा है।

यह भी पढ़ें... राज बब्‍बर ने कहा- किस हैसियत से मुलायम सिंह से मिलने गए थे PK

पार्टी में प्रियंका ऊर्जा की तरह

राज बब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही वक्त निकालकर यूपी आएंगी और कांग्रेस को और मजबूत करेंगी। प्रियंका गांधी पार्टी के लिए एक ऊर्जा की तरह हैं। जनता के बीच जाकर वो एक नई ऊर्जा का संचार करेंगी। वो पहले भी पार्टी को समय देती रही हैं। प्रियंका जी भाईचारे का संदेश देकर प्रचार करती हैं।

बीजेपी को सत्‍ता में नहीं आने देंगे

कांग्रेस सैनिकों के परिवारों का अपमान करने वाली, किसानों का हक मारने वाली, देश में महंगाई बढ़ाने वाली बीजेपी को कभी भी यूपी की सत्ता में नहीं आने देगी। ऐसी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने की हम पूरी कोशिश करेंगे।

आगे की स्‍लाइड में पढ़ें गुरुवार को पीके पर क्‍या बोले थे राजबब्‍बर...

गुरुवार को पीके पर क्‍या बोले थे

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से बात करने पर ही सवाल उठा चुके हैं। गुरुवार को उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान था कहा कि पीके किस हैसियत से सपा अध्यक्ष से मिलने गए थे। राज बब्‍बर ने कहा कि क्या उनसे किसी ने ऐसा करने को कहा था।

राज बब्बर ने कहा कि पार्टी के महासचिव और यूपी मामले के प्रभारी गुलाम नबी आजाद बुधवार को लगभग चार घंटे उनके साथ थे। उन्होंने चुनाव में प्रचार के तरीके और अन्य मामलों पर बात की लेकिन महागठबंधन को लेकर कोई भी चर्चा नहीं की। यदि ऐसी कोई कवायद हो रही थी तो वो जरूर इस मामले में बात करते।

Next Story