×

गृहमंत्री राजनाथ की अपील, कहा- जनता खत्म करे यूपी में BJP का वनवास

Sanjay Bhatnagar
Published on: 26 May 2016 12:37 PM GMT
गृहमंत्री राजनाथ की अपील, कहा- जनता खत्म करे यूपी में BJP का वनवास
X

सहारानपुर: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी में चुनावी शंखनाद करते हुए लोगों से कहा कि वो बीजेपी का वनवास खत्म करें। राजनाथ सिंह ने कहा कि 14 वर्षों में तो राम का वनवास भी खत्म हो गया था, इसलिए अब बीजेपी की भी वापसी होनी चाहिए।

गृहमंत्री ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। इससे पहले मेरी और कल्याण सिंह की बीजेपी सरकार में प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधर गई थी।

क्या बोले राजनाथ सिंह ?

-दो साल पहले आप लोगों ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत देकर संसद में भेजा था।

-आज ही के दिन मोदी जी ने पीएम पद की शपथ ली थी। हम अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं।

-एक साल पूरा होने पर हम सभी ने जनता के बीच जाकर अपना लेखा-जोखा दिया था।

-आज दो साल पूरा होने पर फिर पीएम जनता के बीच हैं अपना लेखा जोखा लेकर।

-हम जनता से नजरें चुराकर राजनीति नहीं करते।

-आप जानते हैं इससे पहले की सरकारें अपने कामकाज का लेखाजोखा नहीं देती थी।

मोदी ने देश का सिर ऊंचा किया- राजनाथ

-पीएम ने पूरी दुनिया में देश का मस्तक ऊंचा किया है। निर्णय लेने की क्षमता पूरी दुनिया में हो रही है।

-प्राकृतिक संसाधनों की लूट को रोका है। इसलिए हमारे सरकार की विश्वसनियता बढ़ रही है।

-नॉर्थ ईस्ट में हमारी पहली बार सरकार बनी है यह केंद्र के कामकाज का ही नतीजा है।

-कांग्रेस सिमटी जा रही है, मैदानी इलाकों से साफ हो गई है, पहाड़ों में ही दुबकी है।

'जनता हमारी जेब में नहीं है'

-नेता समझते हैं जनता हमारी जेब में हैं इसलिए हिसाब नहीं देते, लेकिन हमारे लिए जनता मालिक है।

-मैं किसान का बेटा हूं। मैं किसानों के दर्द को अच्छे से समझता हूं।

-पीएम के मन में सबसे पहले किसानों के लिए दर्द झलकता है।

-स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी इतनी अच्छी फसल बीमा योजना नहीं बनी थी।

-यूपी सरकार अब तक एजेंसी भी तय नहीं कर सकी है। प्रीमियम बहुत कम है।

'किसान खुशहाल तो हिंदुस्तान खुशहाल'

-जब तक गांव किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक हिंदुस्तान खुशहाल नहीं होगा।

-गन्ना किसानों को कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है।

-हमारी सरकार ने छह हजार करोड़ रुपया मिलों को दिया था कि किसानों को पैसा मिले।

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story