×

वेदांती के विवादित बोल- सिब्बल, चिदंबरम को आंतकियों ने खरीदा

aman
By aman
Published on: 20 Feb 2018 10:47 AM GMT
वेदांती के विवादित बोल- सिब्बल, चिदंबरम को आंतकियों ने खरीदा
X

गोरखपुर: एक निजी कार्यक्रम में मंगलवार (20 फरवरी) को गोरखपुर आए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने विवादित बयान दिया। इस बार वेदांती के निशाने पर रहे कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और पी. चिदंबरम। पूर्व बीजेपी सांसद ने कांग्रेस के इन दोनों नेताओं पर विवादित बयान दिया।

रामविलास वेदांती ने कहा, कि 'कपिल सिब्बल और पी. चिदंबरम को आंतकियों ने खरीदा है। उन्होंने कहा, कि 'कपिल सिब्बल और चिदंबरम नहीं चाहते की राम मंदिर पर कोई फैसला आए। इसलिए आंतकियों से पैसा लेकर वो उनके मंसूबे पूरे कर रहे हैं।'

सिब्बल-चिदंबरम जजों की भावनाएं बदलने में लगे हैं

रामविलास वेदांती यहीं नहीं रुके उन्होंने राम मंदिर निर्णय को टलवाने में सोनिया गांधी का हाथ बताया। कहा, 'राम मंदिर पर जजों की भावनाओं को बदलने में कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम लगे हुए हैं। इसकी वजह से मंदिर निर्माण को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि जहां रामलला विराजमान हैं वही राम मंदिर बने। लेकिन कुछ कोंग्रेसी ये नहीं चाह रहे।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story