×

रामवृक्ष के वकील का दावा- वह मरा नहीं जिंदा है,जल्द जारी करूंगा वीडियो

By
Published on: 8 Jun 2016 12:15 PM GMT
रामवृक्ष के वकील का दावा- वह मरा नहीं जिंदा है,जल्द जारी करूंगा वीडियो
X

लखनऊ: मथुरा के जवाहरबाग कांड का आरोपी रामवृक्ष यादव जिंदा है। यह दावा रामवृक्ष यादव के वकील तरनी कुमार गौतम ने किया है। NEWZTRACK.COM से बात करते हुए तरनी कुमार गौतम ने दावा किया कि जवाहरबाग में फायरिंग के दौरान बताई जा रही संख्या से कहीं अधिक लोगों की मौतें हुई हैं।

तरनी कुमार ने बताया कि जवाहर बाग बवाल के बाद लोगों ने रामवृक्ष को पुलिस लाइन्स में घायला अवस्था में देखा था। लोगों ने उसकी विडियो क्लिप भी बनाई थी। तरनी ने दावा किया कि वह जल्द ही पुलिस लाइन्स की विडियो क्लिप को हासिल कर मीडिया के सामने पेश करेगा। इससे सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों बेनकाब होंगे।

तरनी कुमार गौतम ने बताया कि वह 29 अप्रैल 2016 से राम वृक्ष यादव का वकील था। उसका दावा है कि पुलिस हथियार बरामद होने की जो बात कर रही है वह पुलिस द्वारा ही प्लांट किया गया है।

वकील का दावा पुलिस लाइन में देखा था जिंदा

एक अंग्रेजी अखबार में मंगलवार को छपी खबर के मुताबिक वकील गौतम का दावा है कि रामवृक्ष यादव पुलिस मुठभेड़ में नहीं मारा गया। क्योंकि घायल हालत में उसे पुलिस लाइन में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया। वकील शशिकांत गौतम ने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें जानबूझ कर रामवृक्ष का शव दिखाने से इनकार कर दिया था। जबकि रामवृक्ष यादव की बेटी ने वकील तरोनी कुमार गौतम को फोन कर रामवृक्ष यादव के शव की शिनाख्त के लिए भेजा था।

ज्ञात हो कि यूपी के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने ट्वीट कर मीडिया को जानकारी दी थी कि मथुरा कांड का मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की मौत हो चुकी है। वहीं सीएम कार्यालय ने भी रामवृक्ष के मारे जाने का बयान जारी किया है।

वकील का दावा चौंकाने वाला

मथुरा कांड का खलनायक रामवृक्ष यादव के वकील का यह दावा अब चौंकाने के लिए काफी है। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है यह कहना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन इतना जरूर तय है कि दो पुलिस अधिकारियों की शहादत सहित कुल 27 लोगों की मौत के बाद भी इस रहस्यमयी कांड की कई परतें खुलना अभी बाकी है।

पुलिस ने डीएनए टेस्ट की जरूरत नहीं समझी

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने रामवृक्ष यादव के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले उसका डीएनए टेस्ट कराने की भी जहमत नहीं उठाई इससे साफ पता चलता है कि पुलिस कहीं न कहीं कुछ छिपा रही है।

Next Story