×

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, इस बार रेप की घटनाओं के बीच आए भगवान राम

Manali Rastogi
Published on: 8 July 2018 5:36 AM GMT
BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, इस बार रेप की घटनाओं के बीच आए भगवान राम
X

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह के बयान के बाद होने वाला घमासान ज्यादा बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें: J&K: बुरहान वानी की दूसरी बरसी आज, अमरनाथ यात्रा स्थगित, रेड अलर्ट जारी

दरअसल, उन्होंने कहा है कि अगर भगवान राम भी धरती पर आ जाएं तो भी रेप जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लगा पाएंगे। ये बयान विधायक जी बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। रेप पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के होने के बाद देश का संविधान भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकता, बस अपराधियों सजा दे सकता है।

यह भी पढ़ें: आर्थिक आकड़ें, विदेशी संकेत तय करेंगे भारतीय शेयर बाजार की चाल

बता दें, उन्नाव में हुई यौन उत्पीड़न की घटना पर सुरेंद्र सिंह ने ये विवादित बयान दिया है। वैसे इससे पहले बीजेपी विधायक ने बंटवारे के बाद भारत को हिंदू राष्ट्र और योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कुत्ता कहने जैसे विवादित बयान दिए थे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story