×

कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर नेपाल में लाठीचार्ज

By
Published on: 17 Jun 2016 10:53 AM GMT
कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर नेपाल में लाठीचार्ज
X

काठमांडू: खबर है कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं पर नेपाल में लाठीचार्ज किया गया है। इन यात्रियों का कहना है, कि पहले तो उन्हें गलत एअरपोर्ट पर उतारा गया। फिर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो इन पर वहां की पुलिस ने लाठी बरसाए। इस घटना में दर्जनों श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं।

क्या बताया श्रद्धालु ने ?

-एक यात्री ने बताया कि पहले तो उन्हें नेपालगंज एअरपोर्ट के बजाय सुरखेत एअरपोर्ट पर उतार दिया गया।

-गौरतलब है कि यहां से नेपालगंज तक का बस से किराया करीब 8000 रुपए है।

-इसका यात्रियों ने विरोध किया।

-इस पर वहां की पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं।

-अचानक हुई इस कार्रवाई में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

-अब ये सभी दिल्ली आने की तैयारी कर रहे हैं।

Next Story