×

साक्षी का बड़ा बयान, कहा-राम मंदिर बनाने के बाद ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Admin
Published on: 21 March 2016 4:08 PM GMT
साक्षी का बड़ा बयान, कहा-राम मंदिर बनाने के बाद ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
X

एटा: बीजेपी के उन्नाव से सांसद सच्चिानंद हरिसाक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बाद ही जाएगी।

राम मंदिर निर्माण बीजेपी के एजेंडे में

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के आरोपी और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे साक्षी महाराज ने एटा में अपने आश्रम में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बीजेपी के एजेंडे में है और पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में मंदिर बनाने के बाद ही जाएगी।

2014 के चुनाव के घोषणा पत्र में भी था मुद्दा

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के घोषणा पत्र में भी था। उसी के तहत हम 2019 के लोकसभा चुनावों में राम मंदिर के निर्माण के बाद ही जाएंगे।

1992 में ही बन गया था राम मंदिर

साक्षी महाराज ने कहा कि छोटा ही सही 1992 में ही कारसेवकों ने अयोध्या में राम मंदिर बना दिया था। कारसेवकपुरम में पत्थर तराशे जा रहे थे।

मंदिर बनाने के लिए साक्षी ने बताए तीन तरीके

साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या में मंदिर तीन तरह से ही बन सकता है। एक तो न्यायलय से, दूसरा आपसी सहमति से और तीसरा सोमनाथ की तरह लोकसभा में प्रस्ताव पारित कर। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 6 लाख से अधिक मुसलमानों ने राष्ट्रपति को लिखित में दिया है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम हम सबके पुरखा है और पुरुखों का सम्मान करना सबका कर्तव्य है।

मोदी सरकार के खिलाफ षडयंत्र

आगरा में हुई बीफ पार्टी, जेएनयू मामले और हैदराबाद मामले में उन्होंने कहा कि लगता है कि पूरे इस्लाम को और मुसलमानो को बदनाम करने का भी षडयंत्र हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में दो षडयंत्र है। एक मोदी सरकार को फेल करने का और दूसरा हिन्दू, मुसलमान को बांटकर पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने का। लेकिन अच्छी बात है कि इस्लाम के धर्माचार्य समझदार हैं। वे खुद ही ऐसी बातो का खंडन कर रहे हैं।

Admin

Admin

Next Story