×

सपा को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

अंबिका चौधरी ने शनिवार को बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान बसपा मुखिया मायावती भी मौजूद थी। उन्होंने ही चौधरी को बसपा की सदस्यता दिलाई।

By
Published on: 21 Jan 2017 7:29 AM GMT
सपा को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी बसपा में शामिल
X

लखनऊ: यूपी में चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी शनिवार को बसपा मुखिया के समक्ष पार्टी मेें शामिल हो गए। चौधरी सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने सपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

अंबिका चौधरी ने शनिवार को बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान बसपा मुखिया मायावती भी मौजूद थी। उन्होंने ही चौधरी को बसपा की सदस्यता दिलाई। वह बलिया की फेफना सीट से पार्टी के प्रत्याशी भी होंगे।

क्या कहा अंबिका चौधरी ने?

उन्होंने कहा कि वह चुनाव के समय सपा की कलह से परेशान थे। साम्प्रदायिक ताकतों से निपटने के लिए बसपा ज्वाइन की। मुलायम सिंह के साथ दुर्व्यवहार हुआ। अखिलेश ने मुलायम के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। अखिलेश यादव के फैसलों ने भी उन्हें चोट पहुंचाई है। मुलायम ने खुद कहा है कि अखिलेश मुस्लिम विरोधी हैं। सपा सीबीआई जांच के डर से भाजपा का सहयोग कर रही है। चौधरी का पिछले 25 सालों से सपा का जुड़ाव था।

Next Story