×

सोनोवाल ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी बोले- बदलेंगे असम का भाग्य

By
Published on: 24 May 2016 10:12 AM GMT
सोनोवाल ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी बोले- बदलेंगे असम का भाग्य
X

गुवाहाटी: सर्वानंद सोनोवाल ने असम के पहले बीजेपी सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके बाद हेमंता बिस्वा सरमा, परिमल शुक्रवैद्य सहित मंत्रियों ने शपथ ली है। सर्वानंद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुवाहाटी के खानपारा मैदान में किया गया।

यह भी पढ़ें... असम में BJP के पहले CM होंगे सोनोवाल, ऐसे शुरू हुआ था पॉलिटिकल करियर

देखिए वीडियो...

शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा-

-मैं सबसे पहले आसमवासियों को नमन करना चाहता हूं, जिन्होंने विकास का सपना देखा और विकास की पूर्ति के लिए सर्वानंद सोनेवाल और उनके साथियों को सेवा करने का अवसर दिया। मैं सर्वानंद जी को अच्छी तरह जानता हूं देश भर का आदिवासी समाज उनपर गर्व कर सकता है।

केंद्र में मेरे साथी के रूप में उनके अनेक खूबियों को मैंने नजदीक से देखा है। सरलता, सहजता, मुदुलता। मुझे विश्वास है कि हमेश प्रसन्नचित रहने वाले सर्वानंद जी असम के सर्वानंद कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। असम का भाग्य बदलने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी पूरी टीम भी समय का पूरा उपयोग असमवासियों के कल्याण के लिए करेगी।

मैं आज आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली में बैठी हुई सरकार को कोऑपरेटिव फैड्रलिज्म पर विश्वास करती है, जो राज्य प्रगति करना चाहते हैं, उनकी मदद कर और सभी राज्य और केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर हिंदुस्तान को आगे ले जाए इसका प्रयास चल रहा है। असम को भी कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। असम जितना दौड़ेगा दिल्ली सरकार भी एक कदम ज्यादा दौड़ने का प्रयास करेगी। मैं असम की जनता से आग्रह करूंगा कि विकास का जो आपने सपना देखा है उसके लिए चुनाव ही काफी नहीं सरकार के साथ भागीदारी से अदभुत परिणाम मिलते हैं।

आपने मुझे लाल किले और संसद से सुना है, मैं उस विचार में विश्वास करता हूं कि देश आजाद होने के बाद जितनी भी सरकारें आईं, सभी ने कुछ अच्छा करने का प्रयास किया है, जो कुछ अच्छा उन्होंने किया है उसे आगे बढ़ाना और कमियों को पूरा करना यह समय की मांग है।

मैं हमेशा इस बात पर विश्वास करता हूं कि भारत का विकास सर्वसमावेशक हो संतुलित हो। इसके लिए हिंदुस्तान का पूर्वी छोड़ यदि विकास से वंचित रहेगा तो देश विकास नहीं करेगा। असम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट आने वाले समय में देश को नई ताकत दे सकते हैं। हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी है। ये हमारा अष्टलक्ष्मी प्रदेश कभी सेवन सिस्टर कहा जाता था। ये क्षेत्र पड़ोसी देशों को भी प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

मैं सर्वानंद सोनेवाल उनकी पूरी टीम और जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा एनडीए से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शिरकत किया।

सर्वसम्मति से चुने गए थे सर्बानंद

सर्वानंद सोनोवाल को बीते दिनों सर्वसम्मति से असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। इससे उनके राज्य के अगले सीएम बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। सोनोवाल को गुवाहाटी में नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद राज्यपाल पीबी आचार्य ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया।

राज्यपाल ने सरकार बनाने का दिया न्योता

असम के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने भाजपा, अगप और बीपीएफ को राज्य में अगली गठबंधन सरकार बनाने का न्यौता दिया। इससे पहले इन तीनों सहयोगी दलों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। असम विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायकों की पहली बैठक में पार्टी विधायक हिमंत विश्वशर्मा ने सोनोवाल का नाम सदन में पार्टी के नेता के रूप में प्रस्तावित किया था। सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।

स्टूडेंट यूनियन से की थी करियर की शुरुआत

सोनोवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ऑल असम स्टूडेंट यूनियन से की थी। उसके बाद वह अगप में गए और फिर 2011 में भाजपा में। उन्हें 2012 में भाजपा की असम इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें जनवरी, 2016 में असम के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।

सहयोगी दलों के साथ जीती 86 सीटें

गौरतलब है कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा में इस बार भाजपा ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडो पीपुल्स फ्रंट ने क्रमश: 14 और 12 सीटों पर जीत हासिल की है।

Next Story