×

शाही जोड़े के लिए नहीं बंद होगा ताजमहल,आम लोगों संग करेंगे ताज का दीदार

Admin
Published on: 13 April 2016 1:01 PM GMT
शाही जोड़े के लिए नहीं बंद होगा ताजमहल,आम लोगों संग करेंगे ताज का दीदार
X

आगरा: ब्रिटिश शाही जोड़े प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन के आने पर ताजमहल के बंद होने के कयासों पर विराम लग गया। डायना की तरह केट और विलियम भी आम लोगो के बीच में ही ताजमहल देखेंगे। शाही जोड़े की सुरक्षा के लिए पुरातत्व विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।

क्या है सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष के आने पर ही ताजमहल बंद किया जा सकता है।

-इसके लिए मंत्रालय से ही आदेश पारित होता है।

prince-william-and-kate फाइल फोटो : प्रिंस विलियम और केट

शाही जोड़े के लिए नहीं बंद होगा ताजमहल

-शाही जोड़ा राष्ट्रीय अतिथि भले ही हो पर राष्ट्राध्यक्ष नहीं।

-इसलिए उनके लिए ताजमहल बंद नही किया जा सकता है।

-उन्हें आम लोगो के बीच में ही ताजमहल देखना पड़ेगा।

-इस दौरान शाही जोड़े को ताजमहल दिखाने के लिए ASI और CISF ने कमर कस ली है।

-स्थानीय पुलिस ने भी कोई कसर नही छोड़ी है।

यह भी पढ़ें ... शीरोज कैफे जा सकते हैं प्रिंस विलियम-केट, लक्ष्मी से की मुलाकात

ताजमहल में है ई- टिकटिंग की सुविधा

-ताजमहल पर अब ई-टिकटिंग की सुविधा है। यह सुविधा 2 दिन तक वैलिड होती है।

-कोई भी व्यक्ति टिकट बुक कराने के बाद 2 दिन तक ताज देख सकता है।

-शुक्रवार को ताजमहल आम लोगो के लिए बंद रहता है।

-सिर्फ नमाजी ही विशेष समय में ताजमहल में जा सकते हैं।

-ऐसे में गुरुवार की तारीख में ली गई टिकट शनिवार तक वैलिड है।

-इसलिए ताजमहल बंद होने की कयासों को विराम लग सकता है।

-शुक्रवार और शनिवार को केंद्रीय कर्मचारियों का अवकाश है।

-ऐसे में मिनिस्ट्री के आदेश आने की संभावना भी कम है।

सऊदी अरब के प्रिंस ने भी देखा ताजमहल

-एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि अभी 3 दिन पहले सऊदी अरब के प्रिंस ताजमहल आए तो उन्हें नॉर्मल प्रोटोकॉल मिला।

-वो ताज देख कर चले गए किसी को पता भी नही चला।

-जब तक शाही घराने की जिम्मेदारी इस ब्रिटिश जोड़े को नही मिलती वो शाही मेहमान भले ही हो पर राष्ट्राध्यक्ष नही हैं।

-इसलिए उन्हें प्रोटोकॉल नही दिया जा सकता है पर सुरक्षा तो बढ़ानी ही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें ... डायना की इस तस्वीर को जिंदा करने आ रहे हैं प्रिंस विलियम और केट

क्या कहते हैं पुरातत्व अधीक्षक

-पुरातत्व अधीक्षक भुवन विक्रम सिंह के अनुसार उनके पास जो प्रोटोकॉल आया है उसके अनुसार ताजमहल बंद नहीं किया जाएगा।

-शाही जोड़े की सुरक्षा के लिए खाका डिजाइन किया गया है।

-इससे पहले शाही घराने की डायना के लिए भी ताजमहल बंद नहीं हुआ था।

-शाही जोड़े की सुरक्षा के लिए ब्रिटिश सुरक्षा कर्मियों को भी ताज में हथियार नहीं लाने दिया जाएगा।

-ताजमहल में सिर्फ CISF ही हथियार के साथ रहेगी।

-स्थानीय पुलिस भी घेरे में होगी और ताजमहल के बाहर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के हाथ में होगी।

सीएम करेंगे शाही जोड़े की अगुआई

-समाजवादी पार्टी के आगरा के शीर्ष नेताओ की माने तो सीएम अखिलेश शाही जोड़े की अगुवानी करने आएंगे।

-इसके लिए अमर विलास में कमरा भी बुक हो गया है।

-हालांकि अखिलेश के ताजमहल जाने में संशय की स्थिति है।

-नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि दो वीआईपी को संभालने के लिए पुलिस के अधिकारी जबरदस्त तैयारी में जुटे हैं।

-क्राइम मीटिंग में इस विषय पर चर्चा भी हुई है।

16 अप्रैल को आएगा शाही जोड़ा

-सूत्रों के अनुसार शाही जोड़ा 16 अप्रैल को विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 12 बजे उतरेगा।

-यहां से सड़क मार्ग से शिल्पग्राम रोड पर अमर विलास में पहुंचेंगे।

-यहां लंच के बाद शाम 04 बजे बैटरी वाहन से ताजमहल के पूर्वी गेट से ताजमहल के अंदर जाएंगे।

-शाम 06 बजे होटल वापसी होगी।

-होटल में ही डिनर करने के बाद रात 10 बजे शाही जोड़ा दिल्ली रवाना होगा।

-रात 01 बजे शाही जोड़ा दिल्ली से ब्रिटिश एयर वेज से वापस चला जाएगा।

Admin

Admin

Next Story