×

अखिलेश बोले- ताज को सभ्यता के खिलाफ मानने वाले आज झाड़ू लगा रहे

aman
By aman
Published on: 26 Oct 2017 7:21 AM GMT
अखिलेश बोले- ताज को सभ्यता के खिलाफ मानने वाले आज झाड़ू लगा रहे
X
अखिलेश बोले- ताज को सभ्यता के खिलाफ मानने वाले आज झाड़ू लगा रहे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज (26 अक्टूबर) बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों के लोग सपा में शामिल हुए। इस दौरान सपा में शामिल नेताओं ने कहा, अखिलेश यादव की सरकार ने कई विकास कार्य किए। उनके शासन में गरीब, किसान, बेरोजगार सभी खुश थे। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए नेताओं ने कहा, योगी राज में गुंडागर्दी बढ़ी है। व्यापारी परेशान हैं तो किसान मर रहा है। इसी वजह से वो सपा में शामिल हो रहे हैं ताकि विकास कार्य को एक बार फिर पटरी पर लाया जा सके।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'आज सपा से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। आगरा, मुज़फ्फरनगर के कई लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। ये पार्टी को ताकत देंगे और मजबूत करने का काम करेंगे। ये आगरा और मुज़फ्फरनगर में सपा की ताकत बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, जबसे आगरा में सपा का कार्यक्रम हुआ है पार्टी आगे बढ़ी है। आने वाले समय में जब हम चुनाव में जाएंगे तो हमारी ताकत काफी बढ़ चुकी होगी।'

ये भी पढ़ें ...विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार

नोटबंदी के बाद अब जीएसटी की मार

सपा अध्यक्ष ने कहा, हम ज़्यादा से ज़्यादा व्यापारी वर्ग को पार्टी से जोड़ रहे हैं। क्योंकि इस सरकार में सबसे ज़्यादा नुक़सान व्यापारियों को ही हुआ है। पहले नोटबंदी से रोज़गार ठप हो गया था। इससे उबरे भी नहीं थे कि जीएसटी ने कारोबार रोक दिया है। उन्होंने कहा, नोटबंदी और जीएसटी ने देश की जीडीपी को बिगाड़ने का काम किया है। जीएसटी से आमलोग भी परेशान हैं। देश का व्यापार तो बर्बाद हो ही गया है। हर तरफ लोग परेशान हैं। जीएसटी से व्यापारी टूट गए हैं। किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ।'

'सबको जोड़ेंगे'

अखिलेश बोले हम समाजवादी लोग सबको जोड़ेंगे। लोगों के घर-घर जाकर मिलेंगे। उन्हें दल में बुलाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा, मैं खुद लोगों के घर जाकर मिलूंगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी संभव होगा करूंगा।

ये भी पढ़ें ...असदुद्दीन ओवैसी बोले- ताज में नहीं अपने दिमाग में झाड़ू लगाए योगी

झाड़ू लगाने पर तंज

मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसा। कहा, 'आगरा-लखनऊ की सड़क बहुत अच्छी है। यही लोग पहले इसका मजाक उड़ाते थे। उन्होंने मीडिया से कहा, अच्छा हुआ आपलोग यहां आ गए वर्ना आपको भी वहां झाड़ू लगाना पड़ता।' बता दें कि अखिलेश का इशारा सीएम योगी पर था जो आज आगरा दौरे पर हैं। वहां उन्होंने ताज परिसर में झाड़ू भी लगाया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें अखिलेश ने और क्या कहा ...

सभ्यता के खिलाफ मानने वाले आज झाड़ू लगा रहे

अखिलेश ने आगे कहा, 'जो लोग ताज को भारतीय सभ्यता का नहीं मानते, वो आज वेस्ट गेट पर झाड़ू लगा रहे हैं। हम इसे भगवान राम का शुक्र मानते हैं। भगवान राम की वजह से ही ऐसा मुमकिन हुआ।' कहा, 'झाड़ू लगा लिया है। अब ताजमहल के सामने उनकी तस्वीर का इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा, यही लोग हैं ताज को लेकर क्या-क्या बात करते थे। सभ्यता के खिलाफ मानते थे। आज उसी ताज में झाड़ू लगा रहे हैं।'

ये भी पढ़ें ...सीएम योगी के ताजमहल दौरे के दौरान भगवा से परहेज करेंगे अधिकारी

किरकिरी के बाद गए आगरा

सपा अध्यक्ष ने कहा, 'ताजमहल के आसपास हमने बहुत काम किया। गोमती का किनारा पसंद नहीं आया, काम रोक दिया।' उन्होंने कहा, सीएम तब ताजमहल देखने गए जब दुनियाभर में उनकी किरकिरी हो चुकी थी। केंद्र से दबाव आया तब गए आगरा। आज सीएम गए हैं उम्मीद है विकास का काम शायद अब होगा।

एयर शो ने साबित किया सिर्फ कागज़ पर नहीं हुआ काम

अखिलेश यादव ने कहा, 'हम एयरफोर्स का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एयर शो किया। हमलोगों का काम दिख रहा है। उन्होंने कहा, एयर शो से यह आरोप गलत साबित होता है कि हमारी सरकार में सिर्फ कागज़ पर काम हुआ। आज सीएम खुद उस जगह को देख लें, जहां जहाज़ उतरे हैं।'

इन्होंने आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया ...

इसके बाद अखिलेश ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बनारस हिन्दू यूनिवर्सटी में भी लड़कियों पर पुलिसिया लाठी बरसाने की घटना की निंदा की। साथ ही उन्होंने फतेहपुर सीकरी में एक युगल को पीटे जाने की घटना की भी भर्तस्ना की।

किसानों की समस्या उठाते हुए उन्होंने कहा, वो आलू किसान को वाजिब कीमत नहीं दे पा रहे है। इस सर्कार में किसानों को कहीं रहत नहीं मिल रही। कोल्ड स्टोरेज वाले परेशान हो गए हैं। यह सब जानबूझकर उलझाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष बोले, ये नहीं चाहते बेरोज़गारी पर बहस हो, ये नहीं चाहते कि किसानों की ऋणमाफी पर बात हो। इस दौरान अखिलेश ने गुजरात चुनाव पर बातें की।

इन्होंने आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया:

मधुसूदन शर्मा, बसपा से पूर्व विधायक, आगरा

मनीष जायसवाल, बसपा से एमएलसी 3 बार, बस्ती

मिथिलेश पाल, राष्ट्रीय लोकदल से विधायक रहे, मुज़फ्फरनगर

अशोक बिन्द, किशन बिन्द, ग़ाज़ीपुर से भानुप्रताप वंदना, राकेश कांग्रेस से

राकेश शर्मा, पूर्व प्रत्याशी बसपा, मुज़फ्फरनगर

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story