×

शुक्रवार को शेयर बाजार बेहाल, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट से बुरा हाल

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 48.40 अंकों की गिरावट के साथ 33,202.53 पर

By
Published on: 10 Nov 2017 4:31 AM GMT
शुक्रवार को शेयर बाजार बेहाल, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट से बुरा हाल
X

मुंबई: देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 48.40 अंकों की गिरावट के साथ 33,202.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.25 अंकों की कमजोरी के साथ 10,290.70 पर कारोबार करते देखे गए।

यह भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex में इतने अंकों की बढ़त

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.18 अंकों की कमजोरी के साथ 33,235.75 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.6 अंकों की कमजोरी के साथ 10,304.35 पर खुला।

यह भी पढ़ें: Closing Bell : सेंसेक्स 33,731.19 और निफ्टी 10,451.80 पर बंद

-आईएएनएस

Next Story