×

क्या राहुल गांधी इंडोनेशिया, कजाकिस्तान और रूस में लड़ेंगे चुनाव !

Gagan D Mishra
Published on: 21 Oct 2017 10:40 AM GMT
क्या राहुल गांधी इंडोनेशिया, कजाकिस्तान और रूस में लड़ेंगे चुनाव !
X
वडोदरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करना मंगलवार को भी जारी रखा। उन्होंने गुजरात के इस शहर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी की संपत्ति तीन साल में बेहिसाब बढ़ जाने के

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच की लड़ाई सिर्फ अमेठी तक ही सीमित नहीं रह गयी है। ईरानी ने एक बार फिर राहुल पर पलटवार करते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शायद राहुल गांधी रूस, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान में चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं?

15 अक्टूबर को राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें ट्रंप ने अमेरिका और पाकिस्तान के बेहतर होते रिश्तों का जिक्र किया था। रिट्वीट करते वक्त राहुल गांधी ने मोदी पर बड़ा तंज कसा था। राहुल गांधी का ये ट्वीट बहुत तेज़ी से 20,000 रिट्वीट का आंकड़ा पार गया। लेकिन इन रिट्वीट पर अब सवाल भी खड़े हो रहे हैं। शक किया जा रहा है कि कहीं उनके ट्वीट को किसी बॉट के जरिए ऑटो मास रिट्वीट तो नहीं किया जा रहा है? जिस पर आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ने राहुल पर तंज कसा है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जब राहुल के रीट्वीट की पड़ताल की तो पाया कि इस ट्वीट को कजाकिस्तान, रुस और इंडोनेशिया जैसे देशों से भी रिट्वीट मिले हैं और इन देशों में ऐसे ट्विटर हैंडलर हैं जो अक्सर राहुल गांधी को रिट्वीट करते हैं।

इससे पहले स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर कहा था कि 'एक आदमी जो बेल पर है, कोर्ट का मजाक उड़ा है। लगे रहो भाई गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक। उन्होंने ये राहुल गांधी के उस बयान बाद दिया था जिसमे उन्होंने ट्वीट किया था कि 'मित्रों, शाह-जादे के बारे में ना बोलूंगा, ना बोलने दूंगा।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story