×

समाजसेवी कर रहा था बेटी से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो सच आया सामने

Admin
Published on: 20 Feb 2016 9:35 AM GMT
समाजसेवी कर रहा था बेटी से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो सच आया सामने
X

मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर ​में ​रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो पत्नी और 1​3 ​बच्चों के पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया। लड़की ने बताया कि उसका पिता कई माह से उसके साथ मुंह काला कर रहा था। पिता की करतूत का पता नहीं चलता यदि लड़की के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाया जाता।

लड़की तीन माह की है प्रेग्नेंट

लेडी डॉक्टर ने लड़की की मां को बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। पूछने पर किशोरी कुसुम (बदला हुआ नाम) ने जो सच बताया उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब लड़की की मां ने अपने पति से इस बारे में बात की तो उसने दोनों को जान ​से ​मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

rep--1

मामा ने केस दर्ज कराया

शबनम अपनी बेटी को लेकर पिता के घर कसेरवा आ गई और अपने परिजनों को जानकारी दी। किशोरी के मामा इमरान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लड़की को डॉक्टरी जांच के लिए भेज दिया।

समाजसेवी है आरोपी

मामला मुज़फ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सांझक गांव का है। यहीं का रहने वाला है सफेदपोश बने समाज सेवी जान मोहमंद पुत्र शमशेर। इसकी दो बीवियां हैं। एक पत्नी से उसे तीन लड़के हैं जबकि शबनम से 10 बच्चे हैं। आरोपी बघरा ब्लॉक से सपा अध्यक्ष के साथ ही अंजुमन इलाही वेलफ़ेयर रजि. सोसायटी का अध्यक्ष भी है।

rep---3

महीनों से कर रहा था रेप

आरोपी ने कई माह पूर्व अपनी 13 वर्षीय बेटी कुसुम को पहली बार अपनी हवस का शिकार बनाया था। पिता ने लड़की को मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया था। उसके बाद वह लगातार उसके साथ मुंह काला करता रहा। इस बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। पेट में दर्द होने पर यह घटना की पूरी सच्चाई सामने आई।

Admin

Admin

Next Story