×

टॉफी के बहाने 5 साल के भाई को ले गया जंगल, पहले किया कुकर्म,फिर हत्या

Admin
Published on: 21 March 2016 5:25 AM GMT
टॉफी के बहाने 5 साल के भाई को ले गया जंगल, पहले किया कुकर्म,फिर हत्या
X

आगराः थाना निबोहरा के नीचाखेड़ा गांव में चचेरे भाई ने मासूम से कुकर्म के बाद उसकी हत्‍या कर दी। आरोपी मासूम को टॉफी के बहाने से जंगल लेकर गया था। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्‍ट कर उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है।

क्या है मामला

-निबोहरा के गांव नीचाखेड़ा निवासी जयप्रकाश सिंह खेतीबाड़ी के साथ दिल्ली में हलवाईगीरी करते हैं।

-14 मार्च की शाम उनका पांच साल का इकलौता बेटा आर्यन बच्चों के साथ घर के सामने खेल रहा था।

-उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया।

-पुलिस को जांच में पता लगा कि आर्यन अपने ताऊ के बेटे विनोद सिंह के साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें... रेप की कोशिश करने वाले का मर्डर, बिस्किट खिलाने ले गया था बच्ची

पुलिस ने विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की

-उसने बताया कि वह मासूम आर्यन को टॉफी के बहाने से अपने साथ जंगल में ले गया था।

-वहां कुकर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

-लाश को गेहूं के खेत में छुपा दिया। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है।

थाने से चकमा देकर भागा हत्यारोपी

-निबोहरा पुलिस ने दो दिन पूर्व मासूम के अपहरण और हत्या के आरोप में अभियुक्त विनोद को दबोच लिया था,

-लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।

-थाने वालों ने इसकी भनक महकमे के अधिकारियों को नहीं लगने दी और मामले को दबा दिया।

बुझ गया घर का चिराग

-मासूम आर्यन चार बहनों में इकलौता भाई था। बेटे की हत्या की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।

-शव को देखते ही मां बेहोश हो गई और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बड़ा भाई भी दुष्कर्म-हत्या के आरोप में जेल में

-आरोपी विनोद के बड़े भाई अनिल ने भी डेढ़ साल पहले इसी तरह गांव की 12 वर्षीय बालिका को अगवा किया था।

-अनिल ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी अनिल अभी भी जेल में है।

क्या कहना है पुलिस का

-एसपी ग्रामीण (पूर्वी) अखिलेश नारायण ने बताया अपहरण और हत्या के आरोप में विनोद गिरफ्तार कर लिया है सोमवार को उसको जेल भेजा जा रहा है।

Admin

Admin

Next Story