×

Akhilesh Yadav: सपा दफ्तर में अखिलेश ने मनाया ‘खजांची’ का जन्मदिन, नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

Akhilesh Yadav: नोटबंदी के समय पैदा हुए खजांची का आज लखनऊ स्थित सपा दफ्तर में अखिलेश यादव ने सातवां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने नोटबंदी के फैसले को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 Nov 2023 9:07 AM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 9:07 AM GMT)
Akhilesh Yadav
X
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते अखिलेश यादव (आशुतोष त्रिपाठी)

Akhilesh Yadav: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में ‘खजांची’ का जन्मदिन मनाया। सपा कार्यालय में अन्य नेताओं के संग केक काटा गया। इस मौके पर अखिलेश ने नोटबंदी के फैसले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस फैसले के दौरान दावा किया था कि काला धन समाप्त हो जाएगा। सात साल बीत गए हकीकत सबके सामने है।

मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, नोटबंदी की लाइन में पैदा हुए खजांची का जन्मदिन हम हर साल मनाते हैं। इस साल चुनावी व्यस्तताओं के चलते तारीख थोड़ा आगे-पीछे हो गया। उन्होंने कहा, आज खजांची बड़ा हो गया है और बोलने लगा है। सपा ने उसके बुरे और परेशानी के दिनों में उसका साथा दिया है।


नोटबंदी को लेकर अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा आरोप

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 15 लाख करोड़ रूपये का कॉरपोरेट फ्रॉड हुआ था। उसकी भरपाई के लिए नोटबंदी की गई थी। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भाजपा ने गरीबों के पैसे अमीरों के तिजोरी में भर दिए। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपा नेता आज इसका जिक्र तक नहीं कर रहे।

सपा मुखिया ने कहा कि दावा किया गया था कि कालाधन समाप्त हो जाएगा। आंकड़े बताते हैं कि कैश लेन-देन कम होने के बजाय 33 लाख करोड़ रूपये हो गया। जहां 18 प्रतिशत जीएसटी है, वहां नकद में लेन-देन हो रहा है। भाजपा के लोगों ने अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्री करवाई वो भी कैश में ही किया गया।

कौन है खजांची ?

8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। घोषणा के बाद एक हजार और पांच सौ के नोट चलन से बाहर हो गए थे। इस फैसले का सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने पुरजोर विरोध किया था। देशभर में बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। इसी दौरान कानपुर देहात में बैंक की लाइन में खड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम सपा सुप्रीमो ने खजांची रखा था। तब से हर साल पार्टी दफ्तर में उसका जन्मदिन मनाया जाता है। अखिलेश ने बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा भी ले लिया है और फिलहाल वह लखनऊ के एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ रहा है।


Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Content Writer

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story