×

ताज समेत इन इमारतों का दीदार हुआ महंगा, जाने किसकी कितनी बढ़ी कीमतें

Admin
Published on: 31 March 2016 2:02 PM GMT
ताज समेत इन इमारतों का दीदार हुआ महंगा, जाने किसकी कितनी बढ़ी कीमतें
X

आगराः सात अजूबों में शुमार ताजमहल,आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देशभर के वर्ल्ड हेरिटेज इमारत का दीदार करने के लिए अब तीन गुना ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इन ऐतिहासिक स्मारकों पर टिकट की बढ़ोतरी एक अप्रैल से हो जाएगी। इसके लिए दरों को गुरुवार को जारी कर दिया गया।

महंगा हुआ ताज का दीदार

-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने ऐतिहासिक स्मारकों की टिकट में बढ़ोतरी कर दी है।

-एक अप्रैल से ये टिकटें बढ़ी हुई दरों पर ही सैलानियों को खरीदनी होंगी।

-ताजमहल में विदेशी सैलानियों की टिकट तीन गुना बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

-वहीं भारतीय सैलानियों की टिकट भी तीन गुना बढ़ेंगी।

नवंबर में लागू होनी थी बढ़ी दरें

-पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा पहले टिकट की दरों में नवंबर में ही लागू करना चाह रहे थे, लेकिन पर्यटन लॉबी के विरोध के चलते मामला टल गया।

-अब उन्होंने इसे एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया है। नई दरें गुरुवार को जारी कर दी गईं।

-शुक्रवार से ये बढ़ी दरे लागू हो जाएंगी। बढ़ी टिकट दरें देश के 120 स्मारकों पर लागू होंगी। इनमें 32 स्मारक विश्वदाय हैं।

ताजमहल में बढे़गी 2 अप्रैल से दर

-ताजमहल में बढ़ी दरों की टिकट दो अप्रैल से लागू हो पाएगी।

-एक अप्रैल को शुक्रवार होने के कारण ताजमहल बंद रहता है।

-इसलिए उसके एक दिन बाद ही टिकटों की बिक्री होगी।

-इसके लिए नया साॅफ्टवेयर तैयार होगा। ताजमहल में सैलानियों के लिए ई-टिकटिंग की व्यवस्था है।

स्मारक विदेशी सैलानी पूर्व दरें नई दरें

ताजमहल 750 1000

आगरा किला 250 750

फतेहपुरसीकरी 250 750

सिकंदरा 100 300

एत्मादुद्दौला 100 300

मेहताब बाग 100 300

स्मारक भारतीय सैलानी पूर्व दरें नई दरें

ताजमहल 20 40

आगरा किला 20 40

फतेहपुरसीकरी 20 40

सिकंदरा 10 20

एत्मादुद्दौला 10 20

मेहताब बाग 5 15

Admin

Admin

Next Story