×

धरना बनाम भूख हड़ताल: दिल्ली में सीएम से लेकर एमपी तक कर रहे हड़ताल, जानें क्यों

Manoj Dwivedi
Published on: 15 Jun 2018 9:47 AM GMT
धरना बनाम भूख हड़ताल: दिल्ली में सीएम से लेकर एमपी तक कर रहे हड़ताल, जानें क्यों
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कैबिनेट मंत्रियों द्वारा उपराज्यपाल के आवास पर धरने के विरोध में अनिश्तिकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।



आम आदमी पार्टी (आप) से बर्खास्त विधायक कपिल मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश सिंह साहेब वर्मा, विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और मैंने शुक्रवार से (आज) अनिश्तिकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।"

हिंदू-मुस्लिम एकता का मिसाल: 32 वर्षो से लगातार रोजा रख रहे लाल बाबू, बोले- सब भाई भाई

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद सुबह से दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या के मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

मिश्रा ने यह भी कहा कि उन लोगों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और संवैधानिक संकट पर केजरीवाल को निर्देश देने का आग्रह किया।

Live: दिल्ली में धरना रिटर्न्स: अब आप खिलाफ भाजपा ने शुरु किया जवाबी धरना

भाजपा के कई नेता, केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय के धरने के खिलाफ दिल्ली सचिवालय में धरने पर बैठे हैं। भाजपा के नेता यहां बुधवार से धरने पर बैठे हैं।



उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में केजरीवाल और उसके कैबिनेट सहयोगियों का धरना आज पांचवे दिन में प्रवेश कर गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भूख हड़ताल का यह क्रमश: तीसरा और दूसरा दिन है।

--आईएएनएस

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story