×

मशहूर सूफी गायक जोड़ी वडाली ब्रदर्स के छोटे भाई प्यारेलाल नहीं रहे

aman
By aman
Published on: 9 March 2018 6:28 AM GMT
मशहूर सूफी गायक जोड़ी वडाली ब्रदर्स के छोटे भाई प्यारेलाल नहीं रहे
X

नई दिल्ली: मशहूर सूफी गायक जोड़ी के छोटे भाई प्यारेलाल वडाली का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। प्यारेलाल के देहांत के साथ ही वडाली ब्रदर्स नाम से मशहूर जोड़ी टूट गई। वह पूरन चंद वडाली के छोट भाई थे। प्यारेलाल की उम्र करीब 75 वर्ष थी। प्यारेलाल वडाली की तबीयत खराब होने के बाद गुरुवार को उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमृतसर के ही वडाली गांव निवासी गायक बंधु अपने पंजाबी-सूफी गानों के लिए देश-विदेश में मशहूर रहे हैं। काफिया, गजल और भजन गाने में दोनों भाईयों की कोई सानी नहीं थी। इन दोनों भाईयों ने बॉलीवुड में भी कुछ चर्चित गाए हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story