×

झारखंड: कर्ज के चलते एक परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड, सामने आईं तस्वीरें

Manali Rastogi
Published on: 15 July 2018 3:42 AM GMT
झारखंड: कर्ज के चलते एक परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड, सामने आईं तस्वीरें
X

हजारीबाग: दिल्ली के बुराड़ी कांड के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची से 90 किलोमीटर स्थित हजारीबाग से एक सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां शनिवार देर रात कर्ज के चलते एक परिवार के 6 लोगों ने सुसाइड कर लिया। वहीं, इस सामूहिक आत्महत्या के मामले में पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, पुलिस की शुरूआती जांच में कर्ज को मौत का कारण सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, छह लोगों में से दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी तो वहीं एक बच्चे की धारदार हथियार से हत्या की गई।

इसके अलावा एक बच्ची की मौत जहर खाने की वजह से हुई तो एक महिला गला दबाकर हत्या की गई। इन सबकी मौत के बाद नरेश अग्रवाल ने छत से कूदकर जान दी।

Jharkhand : हजारीबाग में हृदय विदारक घटना, कर्ज में डूबे एक ही परिवार के छह लोगों ने मौत को गले लगाया!

वहीं, अब इन सबकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनको देखकर शायद आप भी विचलित हो जाएं। साथ ही, बाकि चीजों की बात करें तो पुलिस को सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है।

इस नोट में साफतौर पर लिखा है कि बीमारी+दुकान बंद+दुकानदारों का बकाया न देना + बदनामी + कर्ज = तनाव (टेंशन) = मौत।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story