×

स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती, ये हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

tiwarishalini
Published on: 12 Jan 2018 5:05 AM GMT
स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती, ये हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें
X

नई दिल्ली : 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में जन्मे स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती हैं। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु का वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद को पूरी दुनिया भारत के महान हिंदू संन्यासी' के रूप में जानती है।

आज स्वामी जी का जन्मदिन है। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही ज्यादा लोग जानते हों।

स्वामी विवेकानंद को 'परिव्राजक' यानी भटकते भिक्षु का उपनाम मिला था। ऐसा इसलिए था क्योंकि उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान की खोज और वेदांत दर्शन के संदेश को फैलाने के लिए दुनियाभर की सैर की थी। इस दौरान उन्होंने शिकागो से कोलंबो और हिमालय से कन्याकुमारी तक की यात्रा की।



यही नहीं, इस बारे में भी बहुत कम लोगों को जानकारी है कि स्वामी विवेकानंद का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ भी जुड़ाव था। ये उनका 'आध्यात्मिक जन्मस्थान' था। उन्होंने रायपुर में दो साल बिताए। वहीं, स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो पोस्ट कर स्वामी जी को नमन किया। ये वीडियो पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट की है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story