×

रिचर्ड एच. थेलर को अर्थशास्त्र का Nobel Prize 2017, रघुराम चूके

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर (72) को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल प्राइज-2017 दिए जाने की घोषणा हुई है। इस रेस में रघुराम राजन भी शामिल थे।

tiwarishalini
Published on: 9 Oct 2017 10:44 AM GMT
रिचर्ड एच. थेलर को अर्थशास्त्र का Nobel Prize 2017, रघुराम चूके
X
रिचर्ड एच. थेलर को मिला अर्थशास्त्र का Nobel Prize 2017, रघुराम चुके

स्टॉकहोम : अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर (72) को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल प्राइज-2017 दिए जाने की घोषणा हुई है। सोमवार को नोबेल कमिटी की तरफ से की गई घोषणा में कहा गया कि थेलर को यह पुरस्कार 'बिहेवियरल इकोनॉमिक्स' में उनके योगदान के लिए मिलेगा। जिससे लोगों के फैसलों के आर्थिक और मनोवैज्ञानिक विश्लेषण में संबंध स्थापित करने में मदद मिली। थेलर अभी शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं।

बता दें, कि इस साल के अर्थशास्त्र नोबेल की रेस में भारत की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन और थेलर के अलावा अन्‍य 4 लोग भी थे। लेकिन, बाजी थेलर मार ले गए।



अवाॅर्ड के रूप में थेलर को 9 मिलियन स्‍वीडिश क्रोन (1.1 मिलियन डॉलर) यानी करीब 7 करोड़ रुपए प्राइज दिया जाएगा। 12 सितंबर, 1945 को जन्मे अमेरिकी अर्थशास्त्री थेलर अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताब लिख चुके हैं।



नोबेल ज्‍यूरी ने कहा कि साइकोलॉजी और अर्थशास्त्र के तार किस तरह जुड़े हैं, इस क्षेत्र पर थेलर ने उल्लेखनीय काफी काम किया है। उन्‍होंने किसी व्यक्ति के आर्थिक फैसले लेने के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणों की व्यावहारिक अर्थशास्त्र की सूक्ष्म पड़ताल की है। यही वजह है कि ज्‍यूरी ने इनके नाम पर मुहर लगाई।



गौरतलब है कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2016 का नोबेल प्राइज लंदन के 68 साल के ब्रिटेन में जन्मे अमेरिकी निवासी ओलिवर हार्ट और फिनलैंड में जन्मे 67 साल के फिनलैंड बेंट हॉमस्ट्रॉम को मिला है। इन्हें कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी में अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यह भी पढ़ें ... अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

यह भी पढ़ें ... #NobelPrize 2017 : फिजिक्‍स के लिए इस तिकड़ी को मिलेगा अवाॅर्ड

यह भी पढ़ें ... #NobelPrize 2017 : केमिस्ट्री का नोबेल इन 3 वैज्ञानिकों को

यह भी पढ़ें ... Kazuo Ishiguro को मिलेगा साहित्य क्षेत्र का Nobel Prize 2017

यह भी पढ़ें ... परमाणु हथियारों के खात्मे के लिए ICAN को Nobel Peace Prize 2017

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story