×

16 मार्च को नंदगांव में ही होगी लठमार होली, विरोध के बाद बदला निर्णय

Newstrack
Published on: 13 March 2016 12:47 PM GMT
16 मार्च को नंदगांव में ही होगी लठमार होली, विरोध के बाद बदला निर्णय
X

मथुरा: मशहूर परंपरागत लठमार होली बरसाना-नंदगांव में ही होगी। 16 मार्च को वृंदावन में प्रस्तावित लठमार होली को सरकार ने रद कर दिया है। बरसाना-नंदगांव के लोगों के भारी विरोध को देखते हुए पर्यटन मंत्री ने कार्यक्रम पर रोक लगाई।

पर्यटन मंत्री ने क्या निर्देश दिए?

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने नंदगांव-बरसाना के लोगों की बात को गंभीरता से लिया और तत्काल मथुरा के जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को फोन कर आयोजन को रोकने का निर्देश दिया ।

-पर्यटन मंत्री ने कहा-सपा सरकार संस्कृति और सभ्यता का बचाव करती है।

-मैं बरसाना-नन्दगांव की लठमार होली में 17 और 18 मार्च को सम्मलित हूंगा।

क्या है मामला?

-पर्यटन विभाग वृंदावन में लठमार होली आयोजन कराने का फैसला किया था।

-लेकिन नंदगांव के लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि अगर प्रचार करना ही होता तो 2-4 महीने पहले करते।

-समाचार चैनल, समाचारपत्रों, साइन बोर्ड, फ्लेक्स, बैनर पम्फ्लेट आदि माध्यम से देश विदेश में प्रचार करना चाहिए था।

-वृंदावन मे होने वाले कथित लठमार होली के आयोजन को नहीं रोका तो फिर नंदगांव बरसाना के लोग 17 और 18 मार्च को लठामार होली नही खेलेंगे।

Newstrack

Newstrack

Next Story