रोहिंग्या में मत उलझे रहिए! ट्रंप की सुनिए, युद्ध के मुहाने पर हैं हम..

Rishi
Published on: 19 Sep 2017 4:14 PM GMT
रोहिंग्या में मत उलझे रहिए! ट्रंप की सुनिए, युद्ध के मुहाने पर हैं हम..
X

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में मंगलवार को अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटा और उत्तर कोरिया के समूल नाश का संकल्प लिया। उन्होंने उत्तर कोरियाई शासन को अपराधियों का एक गिरोह बताया। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते संकट के बीच ट्रंप ने उत्तर कोरिया को धरती की मुसीबत करार दिया। इसके कुछ ही क्षण बाद उन्होंने उत्तर कोरिया का नाम लिया और उस देश में मानवाधिकार उल्लंघनों की एक सूची गिनाई।

उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे के बारे में उन्होंने प्योंगयांग की सरकार को दुष्ट और अपराधियों का गिरोह करार दिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि वह इसपर और भी प्रतिबंध लगाए और इसे अलग-थलग कर दे। इसके साथ ही ट्रंप ने इस देश के समूल नाश की धमकी दी।

ये भी देखें: महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की पेशकश की

उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को रॉकेट मैन करार दिया और कहा कि तानाशाह अपने परमाणु कार्यक्रम के साथ एक आत्मघाती मिशन पर है।

ट्रंप ने जनवरी में राष्ट्रपति का पद संभाला था और इस मौके पर उन्होंने अपनी उपलब्धियों के बारे में भी बात की।

ये भी देखें:CBI क्यों नहीं शुरू कर रही प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच, किसने किया खेल?

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि जब से उन्होंने व्हाइट हाउस में कदम रखा है, अमेरिका ने अच्छा काम किया है। शेयर बाजार सर्वाधिक ऊंचाई पर गया और अमेरिका में बेरोजगारी सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में मौजूद दुनिया के नेताओं से कहा कि आतंकवादी हर जगह सिर उठा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि शांति संभव है।

ये भी देखें:भारत में जन्मे कृष्णन ट्विटर के वरिष्ठ निदेशक,विज्ञापन तकनीक पर देंगे ध्यान

ट्रंप ने कहा, "सीधे कहा जाए तो हम एक ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब अपार वादे और बड़े खतरे दोनों हैं। आतंकवादी और चरमपंथी दोनों ने ताकत हासिल की है और वे धरती पर हर जगह फैल गए हैं।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका सैन्य शक्ति के जरिए वैश्विक अस्थिरता का मुकाबला करने के लिए तैयार है। "हमारी सेना जल्द ही अबतक की सबसे मजबूत स्थिति में होगी।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story