×

बालिका वधू फेम प्रत्यूषा ने किया सुसाइड, पुलिस को ब्वॉयफ्रेंड की तलाश

Newstrack
Published on: 1 April 2016 4:36 PM GMT
बालिका वधू फेम प्रत्यूषा ने किया सुसाइड, पुलिस को ब्वॉयफ्रेंड  की तलाश
X

मुंबई: फेमस टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने घर में सुसाइड कर ली है। शुक्रवार रात मुंबई के कांदीवली स्थित अपने फ्लैट में एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई। उन्हें गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक उनके बॉय फ्रेंड राहुल से पुलिस बात करना चाहती है। ऐसा बताया गया है कि कुछ दिन पहले राहुल और प्रत्यूषा बैंक के किसी विवाद को लेकर पुलिस स्टेशन में देखे गए थे।

बॉयफ्रेंड राहुल के साथ प्रत्युषा बॉयफ्रेंड राहुल के साथ प्रत्यूषा

इस घटना से मुंबई की सीरियल इंडस्ट्रियल में हड़कंप मच गया है। उधर पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच की दिशा तय हो पाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि प्रत्यूषा के मोबाइल से भी ख़ुदकुशी की वजह के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Newstrack

Newstrack

Next Story