×

UN Report: 2024 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी भारत की आबादी, 2030 तक हम होंगे 150 करोड़

aman
By aman
Published on: 22 Jun 2017 9:03 AM GMT
UN Report: 2024 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी भारत की आबादी, 2030 तक हम होंगे 150 करोड़
X
UN Report: 2024 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी भारत की आबादी, 2030 तक हम होंगे 150 करोड़

वॉशिंगटन: भारत की आबादी अगले 7 सालों यानी 2024 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी। पहले अनुमान था कि आबादी के मामले में भारत, चीन को 2022 तक पीछे छोड़ देगा। यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, 2030 तक भारत की आबादी 150 करोड़ हाे जाएगी।

2050 तक दुनिया में होंगे करीब 10 अरब लोग

यह रिपोर्ट यूएन के इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने जारी की है। इसे 'द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेट्स: द 2017 रिवीजन' के नाम से जारी किया गया है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल दुनिया की कुल आबादी 7.6 अरब है, जो 2050 तक बढ़कर 9.8 अरब हो जाएगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ....

नाइजीरिया की आबादी होगी अमेरिका से ज्यादा

रिपोर्ट में यह भी कयास लगाया गया है कि 2050 तक नाइजीरिया की पॉपुलेशन अमेरिका से ज्यादा हो जाएगी। इसके साथ ही नाइजीरिया दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 में भारत में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की तादाद मौजूदा वक्त से दोगुनी हो जाएगी।

इस वक्त देश में करीब 14 करोड़ लोग 60 साल से ज्यादा उम्र वाले हैं। यह देश की कुल आबादी का करीब 11 प्रतिशत है।

अभी भारत की आबादी 134 करोड़

अभी भारत की आबादी 134 करोड़ है, जबकि चीन की 141 करोड़। अनुमान है, कि हर साल दुनिया की आबादी 8.3 करोड़ बढ़ रही है। चिंता की बात यह है कि अनाज का उत्पादन तेजी से कम हो रहा है। ऐसे में आने वाले वक्त में दुनिया में खाने का संकट खड़ा हो सकता है।

2030 तक स्थिर रहेगी चीन की आबादी

रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की आबादी 2030 तक स्थिर होगी। इसके बाद उसकी गिरावट आना शुरू होगी। इसी तरह भारत की आबादी में 2050 के बाद से गिरावट आना शुरू होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story