×

UNGA : सुरक्षा परिषद के नए सदस्य देशों के लिए चुनाव,इंडोनेशिया - मालदीव में टक्कर

Anoop Ojha
Published on: 8 Jun 2018 4:41 AM GMT
UNGA : सुरक्षा परिषद के नए सदस्य देशों के लिए चुनाव,इंडोनेशिया - मालदीव में टक्कर
X
UNGA : सुरक्षा परिषद के 5 नए सदस्य देशों के लिए चुनाव,इंडोनेशिया - मालदीव में कांटे की टक्कर

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य देशों के निर्वाचन के लिए चुनाव कराएगा। एशिया प्रशांत समूह की एक सीट के लिए इंडोनेशिया और मालदीव में कांटे की टक्कर है।

महासभा की अध्यक्ष के प्रवक्ता ब्रेंडन वर्मा ने कहा कि यह चुनाव शुक्रवार सुबह होंगे।

यह भी पढ़ें .....संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष का युवाओं के साथ ट्विटर संवाद

छह सदस्य देश पांच अस्थाई सीटों के लिए भी चुनाव लड़ेंगे। इंडोनेशिया और मालदीव एशिया प्रशांत समूह की एक सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे जबकि चार अन्य देश बेल्जियम और जर्मनी पश्चिमी यूरोपी और अन्य), डोमिनिकन रिपब्लिक (लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई) और दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) निर्विरोध चुनाव लड़ेंगे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं, जिनमें पांच स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य देश हैं। इन 10 अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा दो वर्षो के कार्यकाल के लिए किया जाता है। पांच स्थाई सदस्य देश ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका है।

यह भी पढ़ें .....इराक में नई सरकार का गठन जल्द हो : संयुक्त राष्ट्र

गौरतलब है कि जीत के लिए एक उम्मीदवार को सभी वोटों के दो-तिहाई वोट मिलने जरूरी है।

ये 10 सीटें पांच क्षेत्रीय समूहों में बंटी हुई हैं। अफ्रीका के लिए तीन सीटें, एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए दो सीटें, दो सीटें लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई, दो सीटें पश्चिमी यूरोप और अन्य के लिए। पूर्वी यूरोपीय समूह के पास एक सीट है।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story