×

उप चुनाव मतगणना: गोरखपुर में भी साइकिल आगे, बन सकता है इतिहास

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी  ने बुधवार को फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में लगभग विजयी बढ़त बना ली है। गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सासंद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी

Anoop Ojha
Published on: 14 March 2018 10:40 AM GMT
उप चुनाव मतगणना: गोरखपुर में भी साइकिल आगे, बन सकता है इतिहास
X
लोकसभा उप चुनाव: फूलपुर,गोरखपुर - साइकिल आगे, बन सकता है इतिहास

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में लगभग विजयी बढ़त बना ली है। गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सासंद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी को उपचुनाव में समर्थन का ऐलान किया था। सपा और बसपा का जनाधार भाजपा पर भारी पड़ता दिख रहा है। भाजपा दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में हार की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

दोनों सीटों पर जीत की ओर बढ़ते कदम से उत्साहित सपा के कार्यकर्ताओं का जोश अपने चरम है। कार्यकर्ता लखनऊ कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े के साथ बुआ भतीजे के जयकारे लगा लगा नाच रहें है और खुशियां मना रहें है।प्रतापगढ़ में उपचुनाव में जीत की ओर अग्रसर होने पर बसपाइयों के साथ सपाइयों में जश्न का माहौल है। अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाज़ी।

सपा ने मतगणना की शुरुआत में ही बढ़त बना ली और भाजपा से हर चरण के बाद उसके मतों का अंतर बढ़ता चला गया।

लोकसभा उप चुनाव: फूलपुर,गोरखपुर - साइकिल आगे, बन सकता है इतिहास लोकसभा उप चुनाव: फूलपुर,गोरखपुर - साइकिल आगे, बन सकता है इतिहास

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव बाइसवॉं चक्र की मतगणना

सपा प्रत्यशी नाग्रेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को मिले 238933 मत,

बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल को 208128 मत,

निर्दल प्रत्याशी अतीक़ के मिले 33818 मत,

कॉंग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा 11934

सपा प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी से 30805 मतों से आगे ।

कुल मत 518845

गोरखपुर मतगणना, 18 वें राउंड के बाद

सपा को 2250249 वोट

कांग्रेस को 11493 वोट

बीजेपी को 278611 वोट

गोरखपुर के जिला अधिकारी राजीव रौतेला ने मतगणना केंद्रों पर पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था और पहले दो चरण के बाद वोटों की संख्या को जारी नहीं किया था। बाद में उन्होंने कहा कि सपा के प्रवीण निषाद आठ चरणों की गणना के बाद 10,598 मतों से आगे चल रहे हैं।

मतगणना में आगे निकलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, यह जीत उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली दिखाई दे रही है। वहीं, भाजपा खेमे में सन्नाटा पसर गया है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story