×

UP DGP पर एक बार फिर भ्रम, 30 सितंबर को सुलखान बोलेंगे 'अलविदा' ?

यूपी पुलिस के मुखिया को लेकर एक बार फिर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर 2017 को खत्म हो रहा है।

tiwarishalini
Published on: 28 Sep 2017 7:00 AM GMT
UP DGP पर एक बार फिर भ्रम, 30 सितंबर को सुलखान बोलेंगे अलविदा ?
X
यूपी DGP सुलखान सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार, 30 सितंबर को विदाई तय

लखनऊ: यूपी पुलिस के मुखिया को लेकर एक बार फिर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर 2017 को खत्म हो रहा है। उनके रैतिक परेड की चिट्ठी भी डीजीपी ऑफिस से जारी हो गई है। इसके साथ ही सरकार ने उनके कार्यकाल विस्तार के लिए गृह मंत्रालय को चिट्ठी भी लिख दी है। इससे पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है। बता दें, कि सुलखान सिंह ने जावीद अहमद की जगह यूपी के नए डीजीपी का कार्यभार 21 अप्रैल 2017 को संभाला था।

डीजीपी के विदाई का सस्पेंस

यूपी डीजीपी मुख्यालय ने 30 सितंबर को उनका कार्यकाल खत्म होने और 29 सितंबर को रैतिक परेड की चिट्ठी जारी कर दी है। वहीं सरकार ने गृह मंत्रालय को कार्यकाल विस्तार के लिए सिफारिशी चिट्ठी भी लिख दी है। कार्यकाल विस्तार की अवधि की सिफारिश में 6 महीने का समय मांगा गया है। जबकि अधिकतम कार्य विस्तार 90 दिन का मिल सकता है।

यह भी पढ़ें .... तीन महीने बढ़ सकता है UP के DGP सुलखान सिंह का कार्यकाल

पहले भी रह चुका है भ्रम

इससे पहले भी ए के जैन के कार्यकाल में यह स्थिति हो चुकी है। उनका कार्यकाल खत्म होकर रैतिक परेड की चिट्ठी जारी हो गई थी। रैतिक परेड कैंसिल होकर उन्हें कार्य विस्तार दे दिया गया था। सुलखान सिंह की भी कुछ ऐसी ही इच्छा होगी। लेकिन, इसमें संघ की सहमति का बड़ा रोड़ा है। जो उन्हें कार्य विस्तार मिलने का सबसे बड़ा स्पीड ब्रेकर है। अब ऐसे में यह भ्रम सुलखान सिंह की इच्छा में तब्दील हो, इसकी संभावना कम ही दिखती है।

कौन हैं सुलखान सिंह?

-सुलखान सिंह 1980 कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

-मूलतः यूपी के बांदा से संबंध रखने वाले सुलखान सिंह ने इंजीनियरिंग लॉ की पढाई की है।

यह भी पढ़ें ... यूपी के नए डीजीपी सुलखान सिंह का पहला इन्टरव्यू सिर्फ न्यूज़ट्रैक पर, इन्हें जनता का विश्वास है जीतना

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story