×

फूलपुर में 59,613 वोटों से जीती सपा, समर्थकों में जीत की लहर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में फूलपुर व गोरखपुर की सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी सपा प्रत्याशियों का समर्थन कर रही है। बिहार में राजद ने जहानाबाद

Anoop Ojha
Published on: 14 March 2018 11:18 AM GMT
फूलपुर में 59,613 वोटों से जीती सपा, समर्थकों में जीत की लहर
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर की सीट पर जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए है वही सपा ने फूलपुर में जीत हासिल कर ली है। सपा ने भाजपा को 59,613 वोटों से मात दी है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी सपा प्रत्याशियों का समर्थन कर रही है।

बिहार में राजद ने जहानाबाद सीट जीत ली है जबकि भाजपा भाभुआ में विजयी रही है। अररिया में लालू प्रसाद की राजद ने 86 हजार मतों की बढ़त बना ली है। इन सीटों पर कुल मतों के अंतर की बस अब औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। नतीजों पर विश्लेषकों की कड़ी नजर है ताकि अगले लोकसभा चुनाव के पहले बड़े विपक्षी गठबंधन की संभावना को देखा जा सके।

सपा बसपा गठबंधन की जीत को बड़ी जीत बताया जा रहा है। इसे योगी के गढ़ में सेंध के रूप में देखा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट फूलपुर पर भी सपा ने भारी उलटफेर किया है।

खबर लिखे जाने तक फूलपुर में समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप पटेल अपने निकटतम भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल पर 47 हजार 351 मतों की बढ़त बनाए हुए थे। अररिया में राजद के सरफराज आलम भाजपा के प्रदीप सिंह पर 86 हजार मतों की बढ़त बनाए थे। भाजपा की रिंकी रानी पांडे ने भाबुआ विधानसभा सीट 15 हजार मतों के अंतर से जीत ली थी। इसी तरह जहानाबाद सीट राजद के कुमार कृष्ण मोहन ने 35036 मतों के अंतर जीत ली है। जबकि गोरखपुर में सपा के प्रवीण कुमार निषाद 25 हजार 870 मतों की बढ़त भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ल पर बनाए हुए हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story